पंजाब

विजीलैंस ने रिश्वत लेता ए.एस.आई. रंगे हाथों दबोचा

चंडीगढ़ – पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने आज सम्मन स्टाफ, बठिंडा पुलिस में तैनात ए.एस.आई. तेजिन्दर कुमार को 5,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया।इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त ए.एस.आई. को शिकायतकर्ता जसविन्दर सिंह निवासी बठिंडा की शिकायत पर पकड़ा है। शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो को अपनी शिकायत में बताया कि उक्त ए.एस.आई. एक मुकदमे में सम्मन तामील करवा कर दोषी को अदालत में पेश करने के बदले 10,000 रुपए की माँग कर रहा है। शिकायतकर्ता ने कहा कि उसकी तरफ से दोषी ए.एस.आई को पहले ही 3000 रुपए अदा किये जा चुके हैं।विजीलैंस द्वारा शिकायत की पड़ताल के उपरांत उक्त दोषी ए.एस.आई. को दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में 5000 रुपए की रिश्वत लेते हुए मौके पर ही पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि दोषी के खि़लाफ़ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत विजीलैंस ब्यूरो के थाना बठिंडा में मुकदमा दर्ज करके अगली कार्यवाही आरंभ कर दी है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

5 + twenty =

Most Popular

To Top