संसार

सबसे लंबे समय तक जापान के पीएम रहने का रिकॉर्ड एबी शिंजो के नाम

टोक्‍यो – जापान के प्रधानमंत्री शिंजाे आबे के नाम एक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। शिंजो देश में अब तक सर्वाधिक समय तक प्रधानमंत्री पद पर रहने वाले व्‍यक्ति बन गए हैं। शिंजो ने 52 वर्ष की उम्र में जापान के प्रधानमंत्री का पद संभाला था। उस वक्‍त वह जापान के सबसे युवा प्रधानमंत्री थे। वह 2,887 दिन इस पद पर रहे। फ‍िलहाल वह वर्ष 2021 तक पद पर बने रहेंगे। इसके साथ ही वह दूसरे विश्‍व युद्ध के बाद पैदा हाने वाले पहले प्रधानमंत्री हैं। इतने लंबे समय तक प्रधानमंत्री पद पर रहने के बावजूद अभी उनके कई सपने अधूरे हैं। उन्‍होंने कहा कि संव‍िधान में संशोधन का उनका एक अहम लक्ष्‍य अब तक पूरा नहीं हो सका है।तारा कतसूरा दूसरे पूर्व प्रधानमंत्री जो लंबी अवधि तक रहेइसके पूर्व लंबे समय तक इस पद पर पूर्व प्रधानमंत्री तारा कतसूरा रह चुके हैं। वह 1901 से 1913 के बीच इस पद पर रहे। वह जापान के तीन बार प्रधानमंत्री बने थे। आबे का यह कार्यकाल कम से कम 2021 से पहले तक को नहीं ही खत्म होने जा रहा है और उसके बाद भी उनका कोई उत्तराधिकारी स्पष्ट रूप से नजर भी नहीं आ रहा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

thirteen − three =

Most Popular

To Top