मनोरंजन

आमिर खान ने फैंस के साथ शेयर किया अपना फर्स्ट लुक

आमिर खान अपनी फिल्म लाल सिंह चढ्ढा को लाइमलाइट में रखने के लिए काफी जतन कर रहे हैं। तभी तो हाल ही में आमिर खान की कुछ तस्वीरें काफी वायरल हुई थीं जिनमें वह अपनी फिल्म के फर्स्ट शेड्यूल की शूटिंग के खत्म होने का जश्न मनाते दिखे थे। जिसके बाद खबरें आई थीं कि, आमिर खान की इस फिल्म में दर्शकों को 3 इडियट की टीम एक बार फिर से देखने को मिलने वाली है। सेट से सामने आई तस्वीरों से इस बात का खुलासा हो गया था कि, आमिर खान, करीना कपूर के साथ मोना सिंह भी फिल्म लाल सिंह चढ्ढा का हिस्सा बनेंगी।अभी ये खबरें पुरानी हुई भी नहीं थी कि, आमिर खान ने इस बीच फिल्म में दिखने वाले अपने लुक पर से पर्दा हटा दिया है। कुछ देर पहले ही आमिर खान ने सोशल मीडिया पर फिल्म में दिखने वाले अपने लुक का पोस्टर रिलीज कर दिया है।फिल्म के फर्स्ट लुक में आमिर खान सरदार के गेटअप में नजर आ रहे हैं। आमिर खान पोस्टर में एक ट्रेन की सवारी करते दिख रहे हैं। इस दौरान आमिर खान के चेहरे पर एक बड़ी ही प्यारी सी स्माइल देखने को मिल रही है। अपने हाथ में एक डिब्बा थामे आमिर खान बड़े ही मजे से ट्रेक के नजारे का मजा लेते दिख रहे हैं।फिल्म लाल सिंह चढ्ढा में आमिर खान के अंदाज को देखकर कहना गलत नहीं होगा कि, इस फिल्म के जरिए आमिर खान अपने फैंस का जबरदस्त मनोरंजन करने जा रहे हैं। बता दें कि, फिल्म लाल सिंह चढ्ढा हॉलीवुड फिल्म ‘फॉरेस्ट गंप’ का ऑफिशियल हिंदी रीमेक है।वैसे मानना पड़ेगा कि, पोस्ट में आमिर खान काफी हैंडसम लग रहे हैं। आमिर खान का अंदाज देखने के बाद फैंस को अब करीना कपूर का लुक का बेसब्री से इंतजार है क्योंकि, करीना आमिर के साथ इस फिल्म में एक अहम किरदार में नजर आने वाली हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

five × one =

Most Popular

To Top