संसार

वित्त मंत्री ने सातवीं भारत-अमेरिका आर्थिक और वित्तीय साझेदारी बैठक में की शिरकत

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और अमेरिका के वित्त मंत्री स्टीवन मेनुचिन ने अमेरिका-चीन व्यापार समझौते और ईरान पर प्रतिबंधों सहित कई मुद्दों पर बातचीत की.वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि बैठक में व्यापक चर्चा हुई. वित्त मंत्री ने कहा कि वित्तीय और आर्थिक भागीदारी दो देशों के बीच आर्थिक साझेदारी को गहरा करने के लिए है.वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अफगानिस्तान को ईरान के चाबहार बंदरगाह से सड़क के जरिए संपर्क उपलब्ध कराने पर जोर दिया.इस मौके पर अमेरिका के वित्त मंत्री स्टीवन मेनुचिन ने कहा कि अमेरिका यह सुनिश्चित करने के लिए सहयोगियों के साथ काम कर रहा है कि तेल की पर्याप्त आपूर्ति हो और ईरान पर प्रतिबंध से अन्य देश प्रभावित नहीं हों.

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

2 × one =

Most Popular

To Top