ग्रामीण डिसपैंसरियों के लिए 48 लाख की दवाओं की सप्लाई, अगले तीन महीनों के लिए 2.58 करोड़ की दवाएँ खरीदी जाएंगी
चंडीगढ़ – पंजाब सरकार द्वारा गाँवों के लोगों को बढिय़ा स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए गाँवों की डिसपैंसरियों के लिए सभी ज़रूरी सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। आज यहाँ जारी बयान में राज्य के ग्रामीण विकास और पंचायत मंत्री स. तृप्त रजिन्दर सिंह बाजवा ने जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब सरकार द्वारा जल्द ही 460 मैडीकल अफसरों की भर्ती की जायेगी, जिसके लिए विभाग ने कार्यवाही शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि इस कार्यवाही को जल्द पूरा करने के लिए विभाग के सीनियर अधिकारियों को स्पष्ट हिदायतें जारी की गई हैं।ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री ने साथ ही कहा कि गाँवों की डिसपैंसरियों में दवाएँ और अन्य ज़रुरी सामान की कोई कमी नहीं आने दी जायेगी। उन्होंने बताया कि 48.30 लाख रुपए से अधिक की दवाओं की खरीद करके गाँवों की डिसपैंसरियों में भेज दी गई हैं। इसके अलावा अगले तीन महीनों के लिए 2.58 करोड़ की दवाएँ खरीदने के लिए ऑर्डर दिया जा रहा है।स. बाजवा ने विभाग के सीनियर अफसरों को हिदायतें जारी करते हुए कहा कि गाँवों के लोगों को डिसपैंसरियों में बढिय़ा स्वास्थ्य सुविधाएं यकीनी बनाने के लिए पूरी निगरानी रखी जाए। उन्होंने कहा कि डिसपैंसरियों का स्टाफ समय पर ड्यूटी पर अपनी हाजिऱी यकीनी बनाए और मरीजों को कोई दिक्कत नहीं आनी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने गाँवों की डिसपैंसरियों का रूप बदलने संबंधी विभाग के अधिकारियों को एक प्रोजैक्ट रिपोर्ट तैयार करने के लिए कहा जिससे गाँवों के लोगों को ग्रामीण डिसपैंसरियों में और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जा सकें।