भारत

फिलीपींस की यात्रा पर राष्ट्रपति कोविंद

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद फिलीपींस की 5 दिवसीय यात्रा पर, राजधानी मनीला में आज भारत व्यापार सम्मेलन में होंगे शामिल, दोनों देशों ने आतंकवाद के सभी स्वरूपों को खत्म करने की जतायी प्रतिबद्धता।राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद फिलीपिंस की यात्रा पर हैं। राष्ट्रपति कोविंद आज राजधानी मनीला में भारत व्यापार सम्मेलन में शामिल होंगे। इससे पहले कल, उन्होंने फिलीपीन के राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते से मुलाकात की। दोनों देशों के बीच चार समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। जिसमें समुद्री अधिकार, सुरक्षा, पर्यटन, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और संस्कृति शामिल है। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने कहा कि दोनों देशों के बीच राजनीतिक, रक्षा और सुरक्षा, आतंकवाद रोधी, कारोबार और निवेश के साथ ही कृषि, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और स्वास्थ्य के क्षेत्र में मजबूत सहयोग है। राष्ट्रपति ने कहा कि दोनों देश आतंकवाद से पीड़ित रहे हैं। उन्होंने दोनों ही देश आतंकवाद के सभी स्वरूपों को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

4 × one =

Most Popular

To Top