भारत

प्रधानमंत्री: कांग्रेस के ज्यादातर नेता एक-दूसरे से निपटने में लगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के प्रचार में जोर-शोर से जुटे हैं। प्रधानमंत्री ने गुरुवार को महाराष्ट्र के परली और सतारा में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि विपक्ष के कारनामे देश का अहित चाहने वालों के लिए ऑक्सीजन जैसे हैं।महाराष्ट्र में चुनावी पारा अपने चरम पर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परली में विरोधी दलों को निशाने पर लिया और कहा कि कांग्रेस के अधिकतर नेता आज आपस में एक-दूसरे से निपटने में लगे हैं। उन्होंन कहा कि विरोधी दल के नेताओं को चिंता हो रही है कि भाजपा के कार्यकर्ता इतनी मेहनत क्यों कर रहे हैं? परली विधानसभा सीट से भाजपा के दिग्गज नेता रहे दिवंगत गोपीनाथ मुंडे की बेटी पंकजा मुंडे मैदान में है और उनके खिलाफ उनके चचेरे भाई धनंजय मुंडे खड़े है। वहीं महाराष्ट्र के सतारा में भी प्रधानमंत्री ने एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कांग्रेस पर राष्ट्र सुरक्षा के मुद्दे पर राजनीति करने का आरोप लगाया। प्रधानमंत्री ने कहा कि रफाल के मुद्दे पर विपक्ष दुष्प्रचार करता है। इसके अलावा उन्होने विपक्ष पर वीर सावरकर जैसे स्वतंत्रता सेनानियों को बदनाम करने, अनुच्छेद 370 पर अफवाह फैलाने का भी आरोप लगाया। प्रधानमंत्री ने विपक्ष को राष्ट्ररक्षा में उठाए गए कदमों का विरोध करने के लिए भी निशाने पर लिया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

fifteen + 8 =

Most Popular

To Top