चंडीगढ़ – पंजाब में 5 अक्तूबर तक सरकारी एजेंसियों और निजी मिल मालिकों द्वारा 41443 मीट्रिक टन धान की खऱीद की गई है।इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि राज्य में हुई धान की कुल खऱीद में से 24452 मीट्रिक टन सरकारी एजेंसियों द्वारा जबकि 16991 मीट्रिक टन धान की फ़सल निजी मिल मालिकों द्वारा खरीदा जा चुका है।प्रवक्ता ने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि पनग्रेन द्वारा 11414 मीट्रिक टन, मार्कफैड्ड द्वारा 6150 टन और पनसप द्वारा 5427 टन धान खरीदा गया है जबकि पंजाब स्टेट वेयरहाऊसिंग कार्पोरेशन द्वारा 1461 मीट्रिक टन धान खरीदा जा चुका है।