भारत

UNHRC में भारत ने पाकिस्तान को दिया करारा जवाब

भारत ने मंगलवार को पाकिस्तान को यह कहते हुए फटकार लगाई कि उसने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में जम्मू-कश्मीर के बारे में गलत और मनगढ़ंत कहानी पेश की है।संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद की बैठक में पाकिस्तान के झूठ का भारत ने करारा जवाब दिया है। स्विटज़रलैंड के जिनेवा में परिषद की बैठक में कश्मीर को लेकर पाकिस्तान पर करारा हमला बोलते हुए भारत ने कहा कि कश्‍मीर पूरी तरह से भारत का आंतरिक मामला है और वहाँ पर जो भी पाबंदियां लगाई गईं वो एहतियात के तौर पर लगाई हैं।भारत ने साथ ही ये भी कहा कि इन पाबंदियों में बहुत हद तक रियायत दी गई है। संयुक्‍त राष्‍ट्र मानवाधिकार आयोग में भारत ने पाकिस्तान को कश्मीर पर दो टूक तो सुनाई ही, साथ ही पाकिस्तान को आतंकवाद का केंद्रबिंदु बताते हुए दुनिया से आतंकवादी संगठनों के खिलाफ कडी कार्रवाई के लिए कहा है ।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

twelve + 4 =

Most Popular

To Top