पंजाब

सुखविन्दर सिंह बिंद्रा ने राणा गुरमीत सिंह सोढी की हाजिऱी में पंजाब राज्य यूथ विकास बोर्ड के चेयरमैन के तौर पर प्रभार संभाला

नौजवानों का सशक्तीकरण पंजाब सरकार का उद्देश्य -खेल एवं युवा मामलों के मंत्री
चंडीगढ़ – ‘‘पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व में राज्य सरकार विभिन्न फर्मों में नौजवानों को उचित नुमायंदगी देकर उनके सामथ्र्य के सही प्रयोग पर ध्यान केन्द्रित कर रही है।’’ यह प्रगटावा पंजाब के खेल एवं युवा मामलों के मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी ने आज वन भवन सैक्टर-68 में किया।इस मौके पर सुखविन्दर सिंह बिंद्रा ने राणा गुरमीत सिंह सोढी की हाजिऱी में पंजाब राज्य यूथ विकास बोर्ड के चेयरमैन के तौर पर प्रभार संभाला। श्री सुखविन्दर सिंह बिंद्रा को राज्य मंत्री का रुतबा दिया गया है।मंत्री ने आगे कहा कि पंजाब सरकार ने नौजवानों के उच्चतम सशक्तीकरण पर केन्द्रित किया है जिससे उनको बदलती माँगों और औद्योगिक क्षेत्र में पैदा हो रहे नये रूझानों के अनुसार पूरी तरह कुशल बनाया जा सके। इसके साथ ही राज्य सरकार का मिशन तंदुरुस्त पंजाब का उद्देश्य भी नौजवानों को सेहतमंद बनाना है और इस मिशन के अधीन नौजवानों पर विशेष तौर पर ध्यान केन्द्रित किया जा रहा है। इसके साथ ही पंजाब को फिर खेल के शक्तीशाली गढ़ में तबदील करने के लिए राज्य सरकार नौजवानों को खेलों की तरफ आकर्षित करने के लिए भी अपने मिशन को आगे बढ़ा रही है।इस मौके पर पंजाब राज्य यूथ विकास बोर्ड के चेयरमैन श्री सुखबिन्दर सिंह बिंद्रा ने उनमें विश्वास रखने के लिए मुख्यमंत्री और खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी का धन्यवाद किया और भरोसा दिलाया कि वह नौजवानों के कल्याण के लिए समर्पित भावना से हमेशा ही काम करते रहेंगे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

five × three =

Most Popular

To Top