हर महीने एक हज़ार से अधिक लिए जा रहे हैं नमूने
चंडीगढ़ – मिलावटी भोजन पदार्थों पर रोक लगाने के लिए हर महीने मिलावटी भोजन पदार्थों के एक हज़ार से अधिक नमूने लेकर पंजाब देश भर में अव्वल है, यह जानकारी पंजाब के फूड और ड्रग प्रबंधन कमिश्नर श्री काहन सिंह पन्नू ने दी। उन्होंने कहा कि भारत सरकार के आंकड़ों के मुताबिक बड़े भौगोलिक क्षेत्र वाले राज्यों को छोड़ कर पंजाब सबसे अधिक भोजन पदार्थों के नमूने लेने और जांच करने वाला राज्य है।भारत सरकार द्वारा नमूने इकठ्ठा करके जांच करवाने सम्बन्धी लक्ष्य हासिल करने के लिए विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के कारगुज़ारी विवरणों से पता चलता है कि पंजाब में साल 2018-19 के दौरान 11920 सैंपल लिए गए और इनकी जांच करवाई गई। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री, पंजाब के दृढ़ संकल्प स्वरूप तंदुरुस्त पंजाब मिशन के अंतर्गत लोगों को बढिय़ा दर्जे के भोजन पदार्थ और स्वच्छ वातावरण मुहैया करवाने की दिशा में इस बड़े लक्ष्य को हासिल करना संभव हुआ है। काम की अच्छी कारगुज़ारी का पता इस तथ्य से भी लगाया जा सकता है कि साल 2016-17 के दौरान सिफऱ् 4431 सैंपल लिए गए और उनमें से 4054 सैंपलों की ही जांच हुई।यह बताना ज़रूरी है कि देश के किसी भी राज्य/केंद्र शासित प्रदेश ने सैंपल एकत्रित करने और जांच करने में 10,000 के आंकड़े को नहीं छूआ है। चाहे साल 2018-19 के दौरान तमिलनाडु 14065 सैंपल इकठ्ठा करके पंजाब से आगे निकल गया परन्तु वहाँ इनमें से सिफऱ् 5730 सैंपलों की ही जांच की जा सकी जो कि पंजाब के मुकाबले बहुत कम है।