प्राईवेट क्षेत्र में 2.10 लाख नौकरियाँ और एक लाख नौजवानों के लिए स्वै-रोजग़ार के लिए कजऱ् की की जायेगी पेशकश-चन्नी
चंडीगढ़ – पंजाब सरकार द्वारा 9 सितम्बर से 30 सितम्बर, 2019 तक 5वें मैगा रोजग़ार मेले लगाए जाएंगे, इन मेलों में प्राईवेट क्षेत्र में 2.10 लाख नौकरियों की पेशकश के साथ-साथ 1 लाख नौजवानों को स्वै-रोजग़ार के लिए कजऱ्े की सुविधा देने के लिए विशेष प्रबंध किये गए हैं। आज यहाँ पंजाब भवन में पै्रस कॉन्फ्ऱेंस के दौरान तकनीकी शिक्षा और औद्योगिक प्रशिक्षण एवं रोजग़ार सृजन मंत्री स. चरनजीत सिंह चन्नी ने बताया कि यह रोजग़ार मेले हरेक जिले में और राज्य भर में कुल 82 स्थानों पर आयोजित किये जाएंगे। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह 5 अक्तूबर को रोपड़ में राज्य स्तरीय समागम के दौरान चुने गए नौजवानों को नियुक्ति पत्र बाँटेंगे।रोजग़ार सृजन मंत्री ने बताया कि 5वें मैगा रोजग़ार मेले के दौरान एक विशेष प्रयास के अंतर्गत 18 सितम्बर को आई.एस.बी. मोहाली में उच्च-स्तरीय रोजग़ार मेला आयोजित किया जायेगा, जिसमें लगभग 25 बहु -राष्ट्रीय कंपनियों द्वारा 3 से 9 लाख रुपए के पैकेज वाली 800 नौकरियाँ मुहैया करवाई जाएंगी।मंत्री ने आगे बताया कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के योग्य नेतृत्व अधीन पंजाब सरकार नौजवानों को जल्द ही 1 लाख सरकारी नौकरियों के लिए भर्ती करेगी और इन पदों की भर्ती के लिए कार्यवाही बहुत तेज़ी से चल रही है।स. चन्नी ने कहा कि इससे पहले मौजूदा सरकार द्वारा चार राज्य स्तरीय और एक अंतरराष्ट्रीय स्तर के रोजग़ार मेलों का आयोजन किया गया था। उन्होंने कहा कि मौजूदा कार्यकाल के दौरान साल 2017 से अब तक, 8 लाख से अधिक नौजवानों को प्राईवेट और सरकारी क्षेत्र में रोजग़ार /स्वै-रोजग़ार दिया गया है।श्री चन्नी ने बताया कि राज्य सरकार की प्रमुख स्कीम ‘घर-घर रोजग़ार स्कीम’ की गतिविधियों की मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह निजी तौर पर निगरानी कर रहे हैं। राज्य के नौजवानों को नौकरियाँ और स्वै-रोजग़ार मुहैया करवाने के लिए ही मुख्यमंत्री ने डिस्ट्रिक ब्यूरो ऑफ एम्प्लॉयमैंट एंड एंटरप्राइजज़ (डीबीईई) स्थापित करने की निजी पहलकदमी की है, जो कि राज्य के 22 जिलों में स्थापित किये गए हैं और नवंबर 2018 से कार्यशील हैं। डी.बी.ई.ई. द्वारा जि़ला स्तर पर हर महीने 2 नौकरी मुहिम और छोटे शहरों में एक नौकरी मेला हर महिने लगाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत अब तक 1025 मेले /नौकरी मुहिमें चलाईं गई हैं।उन्होंने बताया कि एक विशेष पहलकदमी करते हुए पंजाब सरकार रोजग़ार सृजन विभाग में ‘विदेशी शिक्षा सैल’ स्थापित करने जा रही है, जो विद्यार्थियों को धोखेबाज़ ट्रैवल एजेंटों और नकली विदेशी यूनिवर्सिटियों से बचाएगा। उन्होंने कहा कि यह सैल एजेंट के तौर पर काम करेगा और राज्य के विद्यार्थियों की विदेशों में पढ़ाई के लिए सहायता और मार्ग-दर्शन करेगा। इस सैल के साथ बहुत से विदेशी पब्लिक यूनिवर्सिटियाँ/ कॉलेज और मान्यता प्राप्त संस्थाएं रजिस्टर होंगी। यह सैल विद्यार्थियों की विदेशों में पढ़ाई के लिए विदेशी संस्थाओं के साथ सीधा संपर्क करेगा। इसके साथ ही यह सैल न सिफऱ् विद्यार्थियों को एजेंटों के धोखे से बचाएगा बल्कि विदेशी संस्थाओं द्वारा एजेंटों को दिया जाने वाला कमीशन भी विद्यार्थियों को वापिस किया जायेगा जो कि उनकी वित्तीय सहायता के लिए सहायक होगा।मंत्री चन्नी ने कहा कि ‘पंजाब घर-घर रोजग़ार और कारोबार मिशन’ के अधीन बेरोजग़ार नौजवानों की सहायता के लिए पंजाब जॉब हेल्पलाइन, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया, वैब पोर्टल और वैबसाईट की शुरुआत हो चुकी है। इसी के अंतर्गत विभाग हरेक बेरोजग़ार नौजवान की सहायता के लिए टैली-कॉल सैंटर स्थापित कर रहा है जो कि 100 माहिरों की टीम द्वारा चलाया जायेगा।इस मौके पर अन्य आदरणीयों के अलावा रोजग़ार सृजन विभाग के सचिव श्री राहुल तिवारी, तकनीकी शिक्षा विभाग के डायरैक्टर श्री परवीन थिंद, रोजग़ार सृजन विभाग की अतिरिक्त डायरैक्टर राजदीप कौर, तकनीकी शिक्षा विभाग के अतिरिक्त डायरैक्टर श्री मोहनबीर सिंह सिद्धू समेत दोनों विभागों के सीनियर अधिकारी भी मौजूद थे।