पंजाब

अरुना चौधरी द्वारा पौधे लगाने और संरक्षण की मुहिम में महिलाओं को सक्रिय भूमिका निभाने का न्योता

चंडीगढ़ – राज्य के लोगों को साफ़-सुथरा और हरा-भरा वातावरण उपलब्ध करवाने की अपनी सरकार की वचनवद्धता को दोहराते हुए पंजाब की सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अरुना चौधरी ने महिलाओं को राज्य में पौधे लगाने और इनके रख-रखाव के लिए सरकार की मुहिम में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की है।श्रीमती चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार ने श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के अवसर पर हरेक गाँव में 550 पौधे लगाने की मुहिम आरंभ की हुई है और समूचे राज्य में 72 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। श्रीमती चौधरी ने हरेक महिला को अपने घरों के आँगन और आस-पास शीशम, आम, अशोका, जामुन, इमली आदि जैसे पौधे लगाने के लिए कहा है जो छाया और फल उपलब्ध करवाने के साथ-साथ हरा-भरा वातावरण प्रदान करने के लिए भी सहायक होंगे। उन्होंने कहा कि ऐसा करना श्री गुरु नानक देव जी के प्रति सत्कार और श्रद्धा होगा जिन्होंने अपनी वाणी में वातावरण की महत्ता पर बहुत ज़्यादा ज़ोर दिया है। उन्होंने बताया कि विभिन्न प्रकार के पौधे आम लोगों को सरकारी नर्सरियों के द्वारा मुफ़्त उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। इनकी बुकिंग आई हरियाली एैप पर भी की जा सकती है, जिस पर हरेक व्यक्ति को उसकी पसंद के 25 पौधे मुफ़्त उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पौधे लगाने के साथ-साथ इनका संरक्षण भी बहुत ज़रूरी है और यह दोनों काम महिलाएं सभ्यक ढंग से कर सकती हैं।गौरतलब है कि पिछले हफ़्ते तक राज्य भर में 56 लाख के करीब पौधे लगाए जा चुके हैं और अब तक तकरीबन 13000 गाँवों में से लगभग 9000 गाँवों में पौधे लगाने का कार्य मुकम्मल हो चुका है जबकि बाकियों में पौधे लगाने का कार्य प्रक्रिया अधीन है। राज्य सरकार द्वारा पौधे लगाने का कार्य मनरेगा और पंचायतों के द्वारा करवाया जा रहा है और इनके रख-रखाव में महिलाएं विशेष भूमिका निभा सकती हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

5 × one =

Most Popular

To Top