पूर्व वित्त मंत्री स्वर्गीय अरुण जेटली की अस्थियां हरिद्वार में हरकी पौड़ी पर गंगा में प्रवाहित कर दी गईं। बेटे रोहन जेटली ने अस्थि कलश का विसर्जन किया। इस दौरान बीजेपी के कई बड़े नेता मौजूद रहे।पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. अरुण जेटली की अस्थियां आज हरकी पौड़ी पर गंगा में प्रवाहित कर दी गई। अरुण जेटली के बेटे रोहन जेटली अस्थि कलश लेकर हरिद्वार पहुंचे जहां पूरे विधिविधान के साथ अस्थियों को गंगा में विसर्जित किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, बाबा रामदेव समेत स्व. अरूण जेटली के करीबी मौजूद थे।