पंजाब

पंजाब और चंडीगढ़ पत्रकार यूनियन ने बीमा सुरक्षा के लिए कैप्टन अमरिन्दर सिंह का किया धन्यवाद

चंडीगढ़ – पंजाब और चंडीगढ़ पत्रकार यूनियन के एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्य के मान्यता प्राप्त और पीला कार्ड धारक पत्रकारों को ‘सरबत सेहत बीमा योजना’ का लाभ देने के लिए आज मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह का धन्यवाद करने के लिए मुलाकात की।इस प्रतिनिधिमंडल की अध्यक्षता करने वाले पत्रकार यूनियन के प्रधान बलविन्दर सिंह जम्मू ने कहा कि मुख्यमंत्री के इस प्रयास से 4500 पत्रकारों को लाभ मिलेगा। उन्होंने प्रसिद्ध पत्रकारों के लिए पैंशन स्कीम का ऐलान करने के लिए और राज्य मार्गों पर लगे टोल टैक्सों से पत्रकारों को राहत देने के लिए भी कैप्टन अमरिन्दर सिंह का धन्यवाद किया।पत्रकार जगतार सिंह सिद्धू ने कहा कि इन पत्रकार-समर्थकी प्रयासों के कारण कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व वाली सरकार ने समूचे राष्ट्रीय मीडिया में एक सकारात्मक संदेश दिया है। मुख्यमंत्री ने कठिन परिस्थितियों में काम करने वाले पत्रकार भाईचारे के कल्याण के प्रति अपनी वचनबद्धता को दोहराया और अपने राजनैतिक जीवन के दौरान कई पत्रकारों के साथ अपनी निजी संबंधों को याद किया। प्रतिनिधिमंडल द्वारा एक विनती का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि वह (मुख्यमंत्री) हमेशा ही पत्रकारों की समस्याओं के निपटारे के लिए तत्पर रहते हैं। इस प्रतिनिधिमंडल में यूनियन सचिव जनरल श्री प्रीतम रूपल, सरबजीत सिंह धालीवाल, दर्शन सिंह खोखर, जय सिंह छिब्बर, जगतार सिंह भुल्लर, बिन्दु सिंह, तरलोचन सिंह, सरबजीत भंगू, दविन्दर सिंह भंगू, संतोष गुप्ता, विक्रमजीत सिंह मान समेत जि़ला हैडक्वाटर से यूनियन के अन्य मैंबर शामिल थे। मुख्यमंत्री के साथ विधायक समराला श्री अमरीक सिंह ढिल्लों, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री तेजवीर सिंह और प्रैस सचिव विमल सुम्बली मौजूद थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

three × 2 =

Most Popular

To Top