जीवन शैली

स्वास्थ्य मंत्री द्वारा टी.बी. सुपरवाइजऱों को 81 स्कूटर वितरित

खरड़ के सरकारी अस्पताल में बनेगा अलग जच्चा-बच्चा वार्ड-बलबीर सिंह सिद्धू

चंडीगढ़ – स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री स. बलबीर सिंह सिद्धू ने राज्य में टी.बी. के मरीज़ों तक सुविधाजनक और व्यापक पहुँच बनाने के मंतव्य से टी.बी. सुपरवाइजऱों को स्कूटर बाँटने के बाद में उनको हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। खरड़ के सब-डिविजऩल अस्पताल (एस.डी.एच.) में हुए राज्य स्तरीय समागम के दौरान स. सिद्धू ने बताया कि टी.बी. कंट्रोल प्रोग्राम के अंतर्गत यह स्कूटर फील्ड वर्करों को दिए गए हैं ताकि वह टी.बी. के मरीज़ों तक लगातार और आसान पहुँच बना सकें। उन्होंने कहा कि अगर स्वास्थ्य विभाग टी.बी. के मरीज़ों की सही ख़बर रख सकेगा तो राज्य में टी.बी. (तपेदिक) को मुकम्मल तौर पर ख़त्म करने में मदद मिल सकेगी।स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि आज खरड़, बठिंडा और वेरका में तीन स्थानों पर समागम हुए हैं जहाँ सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजऱ और सीनियर ट्रीटमेंट लैब सुपरवाइजऱ (एस.टी.एस. और एस.टी.एल.एस.) को कुल 81 स्कूटर दिए गए हैं जिनमें से खरड़, लुधियाना, पटियाला, रोपड़, नवांशहर और फ़तेहगढ़ साहिब के 24 सुपरवाइजऱों को स्कूटरों की बाँट की गई है। इसके अलावा बठिंडा में 18 और वेरका में 39 स्कूटर बाँटे गए हैं। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग में ऐसे कुल 215 सुपरवाइजऱ हैं जिनमें से 134 के पास पहले ही यह सुविधा थी और आज 81 अन्य को यह सुविधा दिए जाने के साथ अब सभी 215 सुपरवाईरों के पास स्कूटर की सुविधा है।स. सिद्धू ने बताया कि जहाँ यह सुपरवाइजऱ टी.बी. के मरीज़ों को दी जा रही दवा की स्थिति संबंधी जानकारी लेंगे, वहीं यह भी देखेंगे कि उसके घर या आसपास टी.बी. का कोई शक्की मरीज़ तो नहीं। अगर ऐसा मरीज़ मिलता है तो उसके ज़रूरी टैस्ट करवाने के लिए नज़दीकी सरकारी स्वास्थ्य संस्था में उसे भेजा जायेगा। साथ ही यह वर्कर यकीनी बनाऐंगे कि मरीज़ को दवा लेने में किसी भी तरह की दिक्कत न हो। इसके अलावा, मरीज़ को मिल रही वित्तीय सहायता संबंधी भी जानकारी लेंगे। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा टी.बी. के हर मरीज़ को हर महीने पाँच सौ रुपए की वित्तीय सहायता दी जाती है ताकि वह अच्छी और पौष्टिक ख़ुराक का सेवन कर सके।स. बलबीर सिंह सिद्धू ने इस मौके पर अहम ऐलान किया कि खरड़ के सरकारी अस्पताल में अलग जच्चा-बच्चा वार्ड के निर्माण का काम जल्द ही शुरू किया जायेगा। उन्होंने बताया कि 50 बिस्तरों वाले इस वार्ड में तमाम आधुनिक सुविधाएं होंगी ताकि सम्बन्धित मरीज़ों को मोहाली या चंडीगढ़ में जाने की ज़रूरत ही न पड़े। स्वास्थ्य मंत्री ने लोगों को सरबत सेहत बीमा योजना का लाभ लेने की अपील करते हुए बताया कि राज्यभर में इस योजना की औपचारिक शुरुआत 20 अगस्त से कर दी गई है, जिसके अंतर्गत राज्य के 46 लाख परिवारों का पाँच-पाँच लाख रुपए तक का स्वास्थ्य बीमा किया जायेगा। लाभपात्री परिवार सरकारी और निजी अस्पतालों में अपना इलाज करवा सकेंगे जहाँ ई-कार्ड धारक दाखि़ल मरीज़ का पाँच लाख रुपए तक का मुफ़्त इलाज किया जायेगा।समागम में स्वास्थ्य मंत्री के राजनैतिक सचिव हरकेश चंद शर्मा मछली कलाँ, स्वास्थ्य विभाग के डायरैक्टर डा. जसपाल कौर, डायरैक्टर ई.एस.आई. डा. जगपाल बासी, सिविल सर्जन डा .मनजीत सिंह, स्टेट टी.बी. अफ़सर डा. जसतेज सिंह कुलार, डिप्टी डायरैक्टर डा. शिंगारा सिंह, एस.एम.ओ. डा. सुरिन्दर सिंह भी मौजूद थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

6 + one =

Most Popular

To Top