चंडीगढ़ – देश का 73वां स्वतंत्रता दिवस पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में बड़े ही उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर चीफ जस्टिस श्री कृष्णा मुरारी द्वारा राष्ट्रीय झंडा फहराया गया।इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के प्रवक्ता ने बताया कि इस समारोह के दौरान हाई कोर्ट के मौजूदा और पूर्व जज साहिबानों के अलावा, सीनियर अधिकारियों और वकीलों द्वारा भी इस स्वतंत्रता दिवस के समारोह में शिरकत की गई।