खेल

दूसरे वनडे में भारत ने वेस्टइंडीज़ को 59 रन से हराया

जीत के साथ भारत ने 3 मैचो की सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त भारत ने पोर्ट ऑफ स्पेन में खेले गए दूसरे वनडे में वेस्टइंडीज को उनसठ रनों से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज के सामने जीत के लिए 280 रनों का लक्ष्य रखा । हालाकी बाद में बारिश् के कारण मेजबान टीम को ओवर 46 में 270 रन का लक्ष्य दिया गया। इसके जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी विंडीज की टीम 42वें ओवर में 210 रन बनाकर ढेर हो गई। कैरेबियाई टीम के लिए इविन लुईस ने सबसे अधिक 65 रन की पारी खली। उनके अलावा निकोलस पबरन ही एकमात्र बल्लेबाज रहे जिन्होने कुछ गद तक भारतीय गेंदबजो का सामना किया। वो 42 रन बनाकर आउट हुए। भारत की तरफ से भुवनेश्वर कुमार ने 4, मोहम्मद शमी और कुलदीप यादव ने 2-2 विकेट लिए। इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने कप्तान विराट कोहली के शतक की मदद से निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट पर 279 रन बनाए। कोहली ने शानदार 120 रन की पारी खेली। पनी पारी के दौरान कोहली को श्रेयस अय्यर का अच्छा साथ मिला। श्रेयस ने 68 गेंद पर 71 रन का योगदान दिया। इन दोनो के अलावा रिषभ पंत ने 20 और रोहित शर्मा ने 18 रन बनाए।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

13 − seven =

Most Popular

To Top