भारत

समाजवादी पार्टी के दो पूर्व सांसद भाजपा में शामिल

समाजवादी पार्टी के पूर्व राज्यसभा सदस्य सुरेंद्र सिंह नागर और संजय सेठ भाजपा में हुए शामिल, सेठ ने कहा अनुच्छेद 370 पर केंद्र सरकार के फैसले ने किया प्रभावित, सुरेंद्र सिंह नागर ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ सबका विश्वास में पूरी आस्था.समाजवादी पार्टी के पूर्व राज्यसभा सांसद संजय सेठ और सुरेंद्र सिंह नागर दोनों ने आज भाजपा का दामन थाम लिया। दोनों नेताओं ने अभी हाल ही में समाजवादी पार्टी से इस्तीफा दिया था। बीजेपी दफ्तर में बीजेपी के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र यादव की मौजूदगी में संजय सेठ और सुरेंद्र नागर बीजेपी का हिस्सा बने। इस मौके पर भूपेंद्र यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की सरकार बेहतरीन काम कर रही है और इसी का असर है कि दूसरी पार्टी के नेताओं का भी भाजपा पर भरोसा कायम हो रहा है।समाजवादी पार्टी छोड़ भाजपा में शामिल हुए सुरेंद्र नागर और संजय सेठ का भी कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली और हाल ही में उनकी सरकार की ओर से जम्मू-कश्मीर पर लिए गए ऐतिहासिक फैसले से प्रभावित हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

11 + two =

Most Popular

To Top