टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ डोप टेस्ट में फेल, बीसीसीआई ने 8 महीने के लिए लगाया बैन, नवंबर तक रहेगा प्रतिबंध, बीसीसीआई ने कहा पृथ्वी शॉ ने अनजाने में किया था प्रतिबंधित दवा का सेवन भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने युवा क्रिकेटर पृथ्वी शॉ को डोपिंग के दोषी पाए जाने के कारण 8 महीने के लिए सस्पेंड कर दिया है। बीसीसीआई की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार शॉ ने अनजाने में एक प्रतिबंधित पदार्थ का सेवन कर लिया था, जो आमतौर पर खांसी की दवाई में पाया जाता है। हालांकि शॉ का सस्पेंशन बिते मार्च से लागू होगा यानि उनका ये सस्पेंशन 16 मार्च 2019 से 15 नवंबर 2019 तक लागू रहेगा।