पंजाब

कांग्रेस प्रधान के पद के लिए प्रियंका आदर्श उम्मीदवार परन्तु फ़ैसला सीडब्ल्यूसी ने लेना -कैप्टन अमरिन्दर सिंह

क्या हम जंगल राज में रह रहे हैं -कैप्टन ने उन्नाव मामले के संदर्भ में पूछा

चंडीगढ़ – पार्टी की जनरल सचिव में अपना पूरा भरोसा प्रकट करते हुये पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि अगर प्रियंका गांधी वाड्रा कांग्रेस की प्रधान चुने जाते हैं तो उनको समूचा समर्थन प्राप्त होगा। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस की अध्यक्षता से राहुल गांधी द्वारा पीछे हटने के लिए गए फ़ैसले पर दु:ख प्रकट किया। उन्होंने कहा कि भारत नौजवानों का देश है और नौजवान नेता ही इसका नेतृत्व करने के अनुकूल है। कांग्रेस के नेता शशि थरूर के बयान के सम्बन्ध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी पार्टी के प्रमुख के लिए बहुत बढिय़ा पसंद होंगे। कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि प्रियंका गांधी पार्टी की बागडोर संभालने के लिए उचित पसन्दीदा उम्मीदवार होंगे परन्तु यह फ़ैसला कांग्रेस वर्किंग कमेटी (सी.डबल्यू.सी) पर निर्भर करता है जोकि इस मामले पर फ़ैसला लेने के लिए अधिकृत है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ने पहले भी इस अहम अवसर पर पार्टी की बागडोर किसी नौजवान नेता को देने की वकालत की थी। उन्होंने कहा था कि इस समय पर भारत की अधिकतर जनसंख्या युवा है और एक नौजवान नेता ही लोगों के साथ संपर्क पैदा कर सकता है और उनकी इच्छाओं की पूर्ति कर सकता है। एक अन्य सवाल के जवाब में कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने स्पष्ट किया कि प्रियंका गांधी पार्टी प्रमुख के लिए पूरी तरह उचित हैं क्योंकि हाल ही के लोक सभा मतदान में हुई हार के बाद पार्टी को फिर संगठित करने के लिए एक नौजवान गतिशील नेता की ज़रूरत है। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी बुद्धिमान है और देश की ज़रूरतों को समझने और तुरंत उनका प्रगटावा करने के लिए समर्थ है। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी में किसी भी चुनौती को लेने और जीत के लिए संघर्ष करने का हौंसला है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा इस्तीफ़ा वापस लेने से इन्कार करने के बाद प्रियंका गांधी उनकी जगह नई नेता बनने के लिए उचित हैं। उन्होंने भरोसा प्रकट किया कि वह जल्द ही समूचे क्षेत्रों में से पार्टी के नेताओं और वर्करों का आसानी से समर्थन प्राप्त कर लेगी। एक अन्य सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने उन्नाव बलात्कार पीड़ता से सम्बन्धित घटनाओं पर बहुत ज़्यादा दुख प्रकट किया। उन्होंने पूछा, ‘‘ क्या हम जंगल राज में रह रहे हैं?’’ उन्होंने कहा कि अगर हम अपनी, बेटी की रक्षा नहीं कर सकते और उनको न्याय नहीं दे सकते तो हम एक राष्ट्र के तौर पर तबाह हो जायेंगे। उन्होंने कहा कि कानून को हर कीमत पर बनाये रखना चाहिए। उन्होंने यह मामला सुप्रीम कोर्ट को लेने की अपील की और हर कीमत पर न्याय और पीडि़ता की सुरक्षा को यकीनी बनाने के लिए जांच के आदेश देने की भी अपील की।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

twelve + seventeen =

Most Popular

To Top