भारत

कर्नाटक:विधानसभा के स्पीकर ने कांग्रेस-जेडीएस के 14 विधायकों को अयोग्य करार दिया

कर्नाटक विधानसभा के स्‍पीकर केआर रमेश कुमार ने रविवार को बड़ा कदम उठाया है। स्‍पीकर ने रविवार को कांग्रेस और जेडीएस के सभी 14 बागी विधायकों को अयोग्‍य घोषित कर दिया है।कर्नाटक में बड़े राजनैतिक घटनाक्रम में विधानसभा के स्पीकर ने कांग्रेस जेडीएस के 14 विधायकों को अयोग्य करार दे दिया है। विधानसभा अध्यक्ष के. आर. रमेश कुमार ने विधानसभा का कार्यकाल समाप्त होने तक 14 असंतुष्ट विधायकों को तत्काल प्रभाव से अयोग्य करार दिया।इससे पहले उन्होने 3 अन्य विधायकों को अयोग्य करार दे दिया था। अब कुल मिलाकर 17 विधायक अयोग्य हो चुके हैं। राज्य में पिछले सप्ताह कांग्रेस-जेडीएस सरकार विधानसभा में विश्वास मत हासिल नहीं कर पाई थी। इसके बाद भाजपा के विधानसभा दल के नेता येदियुरप्पा ने सरकार बनाने का दावा पेश किया था और उन्हे राज्यपाल वजुभाई वाला ने मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ दिलाई थी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

three + 12 =

Most Popular

To Top