खेल

विश्व चैंपियनशिप के लिए बजरंगी दांव

विश्व नंबर एक पहलवान बजरंग पुनिया ने 65 किलोग्राम वर्ग से विश्वचैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई कर लिया है। विश्व चैंपियनशिप में पदक टोक्यो ओलंपिक में स्थान दिलाएगा।स्टार पहलवान बजरंग पूनिया को विश्व चैम्पियनशिप में जगह पक्की करने के लिए चार मिनट से भी कम का समय लगा जबकि रवि कुमार दहिया ने शुक्रवार को यहां चयन ट्रायल्स का सबसे प्रतिस्पर्धी मुकाबला जीतकर इसका टिकट कटाया। विश्व रैंकिंग में पहले स्थान पर काबिज बजरंग को हालांकि हरफूल चुनौती नहीं दे सके। हरफूल घुटने मे चोट के कारण मुकाबले के दूसरे दौर तक प्रतिस्पर्धा भी नहीं कर सके। सितंबर में कज़ाखिस्तान में आयोजित होने वाली कुश्ती की विश्व चैम्पियनशिप के लिए विश्व नंबर एक पहलवान बजरंग पूनिया ने क्वालिफाई कर लिया है। बजरंग के अलावा 57 किलोग्राम भार वर्ग से रवि,तो 125 किलोग्राम भार वर्ग से सुमित ने विश्व चैम्पियनशिप के लिए अपनी जगह बनाई। बजरंग ने पिछले साल विश्व चैम्पियनशिप में रजत पदक हासिल किया था।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

1 + fourteen =

Most Popular

To Top