पंजाब सरकार श्री हरिमन्दर साहिब में वृद्ध एवं दिव्यांग श्रद्धालुओं के लिए पार्किंग एरीये से लेकर सराय तक ऐसकलेटर बनाएगी
चंडीगढ़ – ‘‘पंजाब सरकार, पवित्र शहर अमृतसर के सर्वपक्षीय विकास के लिए वचनबद्ध है। अमृतसर वाले सभी विकास कार्यों को मुकम्मल करने के लिए नगर निगम अमृतसर को अतिरिक्त फंड जारी किये जाएंगे।’’ यह खुलासा स्थानीय निकाय मंत्री श्री ब्रह्म मोहिन्द्रा ने अमृतसर में चल रहे विकास कार्यों का जायज़ा लेने सम्बन्धी हुई समीक्षा मीटिंग के दौरान किया।इस मीटिंग में श्री ओ.पी सोनी, मैडीकल शिक्षा मंत्री, श्री इन्दरबीर सिंह बुलारीया, डा. राज कुमार वेरका और सुनील दत्ती (विधायक अमृतसर) और करमजीत सिंह रिंटू, मेयर, चेयरमैन इम्परूवमैंट ट्रस्ट, अमृतसर, श्री दिनेश बस्सी अमृतसर शामिल हुए। मेयर द्वारा पवित्र शहर के लम्बित पड़े प्रोजैक्टों को शुरू करने के लिए और फंड जारी करने सम्बन्धी माँग रखे जाने पर स्थानीय निकाय मंत्री ने इम्परूवमैंट ट्रस्ट, अमृतसर के चेयरमैन को नगर निगम के लिए तुरंत 50 करोड़ रुपए जारी करने के लिए निर्देश दिए। श्री ब्रह्म मोहिन्द्रा ने दोहराया कि अमृतसर की धार्मिक और ऐतिहासिक महत्ता के मद्देनजऱ शहर का विकास करना पंजाब सरकार के एजंडे का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।श्री ब्रह्म मोहिन्द्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब सरकार श्री हरिमन्दर साहिब जी के दर्शनों को आने वाले वृद्ध और दिव्यांग श्रद्धालुओं को सुविधा देने के लिए पार्किंग एरीए से लेकर सराय तक ऐसकलेटर बनाएगी जिससे श्रद्धालु बिना किसी कठिनाई के परिक्रमा तक पहुंच सकें। उन्होंने मेयर को इस प्रोजैक्ट को अमली रूप में पूरा करने के लिए ज़मीनी स्तर पर जाकर प्रोजैक्ट की रूप-रेखा को तैयार करने संबंधी कहा। श्री ब्रह्म मोहिन्द्रा ने दुख प्रकट करते हुए कहा कि विश्व भर से आने वाले श्रद्धालुओं को मार्गदर्शन के लिए पार्किंग एरीए से लेकर श्री हरिमन्दर साहिब की सराय तक कोई साईन बोर्ड नहीं हैं। उन्होंने मेयर को इस सम्बन्धी जल्द कार्यवाही करने और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए साईन बोर्ड लगाने के लिए कहा। ब्रह्म मोहिन्द्रा ने एक और महत्वपूर्ण मुद्दे को उजागर करते हुए कहा कि श्री हरिमन्दर साहिब के साथ लगते इलाको में ई-रिक्शा ट्रांसपोर्ट माफिया द्वारा मनमजऱ्ी से श्रद्धालुओं से पैसे वसूले जाते हैं और उन्होंने म्युंसिपल कमिश्नर को इस सम्बन्धी सख़्त कार्यवाही करने के आदेश दिए और ई-रिक्शा के लिए निर्धारित रेट कार्ड जारी करने के लिए भी कहा। श्री अजोए शर्मा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, पी.एम.आई.डी.सी-कम-सचिव स्थानीय निकाय द्वारा पंजाब म्यूंसीपल इनफ्रास्ट्रक्चर डिवैल्पमैंट कौंसिल (पीएमआईडीसी) के अमृतसर सम्बन्धी विभिन्न प्रोजेक्टों की ताज़ा स्थिति सम्बन्धी एक पेशकारी दी गई जिसमें पंजाब शहरी वातावरण सुधार प्रोग्राम, अर्बन मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, स्मार्ट मिशन, 24 घंटे पानी की सप्लाई और स्ट्रीट लाईटें शामिल थी। मीटिंग में मौजूद विधायकों ने सिवरेज प्रबंधन, स्ट्रीट लाईटिंग और सॉलिड वेस्ट प्रबंधन सम्बन्धी विभिन्न मुद्दों पर रौशनी डाली। सिवरेज ब्लॉकेज जो कि एक बड़ी समस्या है को ध्यान में रखते हुए श्री मोहिन्द्रा ने नगर निगम अमृतसर को एक और सुपर सक्कर मशीन मुहैया कराने की मंजूरी दी। स्थानीय निकाय मंत्री श्री ब्रह्म मोहिन्द्रा ने कहा कि नगर निगम स्वायत्त इकाईयाँ हैं और इनको आत्मनिर्भर होने की ज़रूरत है और इनकी तरफ से अपने पास मौजूद सभी साधनों का प्रयोग किया जाना चाहिए जिससे अधिक से अधिक फंड जुटाए जा सकें। उन्होंने मेयर श्री करमजीत सिंह रिंटू को नगर निगम अमृतसर के राजस्व को बढ़ाने के लिए सभी उपलब्ध स्रोतों का सभ्य प्रयोग करने की सलाह दी।मंत्री ने कहा कि वह 1 महीने के अंदर-अंदर पवित्र शहर का दौरा करेंगे और निजी तौर पर निगरानी करेंगे कि इस मीटिंग के दौरान अधिकारियों और नेताओं द्वारा किये सभी वायदों को ज़मीनी स्तर पर पूरा किया जा रहा है या नहीं।कुछ विधायकों ने मुद्दा उठाते हुए कहा कि शहर में हाल ही में ही लगाए गए 15 ट्यूबवैलों में से कोई भी चालू हालत में नहीं है। श्री मोहिन्द्रा ने इस मुद्दे पर सख़्त रूख अपनाते हुए अधिकारियों को यह ट्यूबवैल जल्द चालू करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्थानीय निकाय विभाग के प्रमुख सचिव को श्री ए.वेनू प्रसाद को इस मामले की बारीकी से जांच करने के आदेश दिए और साथ ही ड्यूटी में की गई इस गंभीर कोताही के लिए सम्बन्धित अधिकारी की जि़म्मेदारी तय करने के लिए कहा। इस मीटिंग में अन्यों के अलावा श्री महेन्द्र पाल सिंह, अतिरिक्त डायरैक्टर, स्थानीय निकाय, कोमल मित्तल, कमिश्नर नगर निगम अमृतसर, मुकुल सोनी, मुख्य इंजीनियर, स्थानीय निकाय, श्री के.पी गोयल, इंजीनियर इन चीफ़, पी.डब्ल्यू.एस.एस.बी और स्थानीय निकाय विभाग और नगर निगम अमृतसर के अन्य अधिकारी मौजूद थे।