खेल

राष्ट्रमंडल टेबल टेनिस चैम्पियनशिप में भारत को स्वर्ण पदक

जी. साथियान और अर्चना कामथ ने रविवार को यहां सिंगापुर के पेंग यु इन कोइन और गोइ रूई झुआन को 3-0 से हराकर 21वीं राष्ट्रमंडल टेबल टेनिस चैंपियनशिप में मिश्रित युगल का स्वर्ण पदक जीता।कटक में खेली जा रही 21वीं राष्ट्रमंडल टेबल टेनिस चैम्पियनशिप के मिश्रित युगल में जी. साथियान और अर्चना कामत की जोडी ने स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया है। फाइनल मुकाबले में इनका सामना सिंगापुर की पैंग यू और गोइं रूई की जोडी के साथ था। मुकाबले में भारतीय टीम ने तेज़ शुरुआत की और पहला गेम 11-1 से अपने नाम कर लिया। दूसरे गेम को भी भारतीय टीम 11-7 से जीतने में कायमब रही। तीसरे गेम को भारतीय जोडी ने 11-4 से जीतकर मुकाबले को 3-0 से अपने नाम कर लिया। प्रतियोगिता के दोनों कांस्य पदक भी भारतीय जोडियों के नाम रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

eighteen − 9 =

Most Popular

To Top