भारत

सोनभद्र हत्याकांड पीड़ितों से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को सोनभद्र के उम्भा हत्याकांड के पीड़ितों से मुलाक़ात कर उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया.सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मुख्यमंत्री राहत कोष और अनुसूचित जनजाति मामलों दोनों को मिलाकर मृतक के परिवारजन के लिए अनुग्रह राशि 18 लाख और घायलों को ढाई-ढाई लाख रुपये प्रदेश की तरफ से दिए जाएंगे. मुख्यमंत्री ने कहा कि दोषियों को किसी भी हातल में बख्शा नहीं जाएगा.17 जुलाई को ज़मीन विवाद के चलते एक पक्ष ने 10 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी. इसमें 25 लोग घायल भी हुए थे. घटना में करीब 90 बीघे जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हुआ था. मामले में अब तक 29 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि घटना में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा. साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि पीड़ितों को हर तरह से सुरक्षा दी जाएगी.

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

twelve + 11 =

Most Popular

To Top