संसार

हांगकांग में प्रत्यर्पण बिल के विरोध में प्रदर्शन

हांगकांग में प्रत्यर्पण बिल के विरोध में लोगों ने रविवार को सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हो गई। झड़प तब शुरू हुई जब चेतावनी देने के बाद भी प्रदर्शनकारी नहीं रुके। हिंसा भड़कने के बाद प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस ने रबड़ बुलेट फायर की और आंसू गैसे के गोले छोड़े। गौरतलब है कि हांगकांग के प्रदर्शनकारी चाहते हैं कि चीन के साथ प्रत्यर्पण का बिल वापस लिया जाए।विवादित प्रत्यर्पण बिल को लेकर हांगकांग में लोगों का गुस्सा शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। लाखों की संख्या में एक बार फिर से लोग सरकार के खिलाफ विरोध में सड़कों पर उतर आए हैं। चीनी शासन के खिलाफ सालों से बढ़ते जा रहे आक्रोश से पैदा हुआ यह विरोध-प्रदर्शन फिलहाल थमता नजर नहीं आ रहा है। पुलिस और उग्र प्रदर्शनकारियों के बीच लगातार हिंसक झड़प की घटनाएं सामने आती जा रही है। हांगकांग: प्रत्यर्पण बिल को सरकार ने अनिश्चित समय के लिए टाला, चीन ने किया समर्थन पिछले सात सप्ताह से हफ्ते के अंत में रैलियां आयोजित की जाती रही हैं और इसी कड़ी में रविवार को भी रैली निकाली गई।प्रदर्शनकारियों ने कई बार मार्च भी निकाला। हालांकि लोगों के उग्र प्रदर्शन को देखते हुए सरकार ने फिलहाल प्रत्यर्पण बिल को ठंडे बस्ते में डाल दिया है। लेकिन इस बिल के कारण उपजे विवाद ने हांगकांग में हाल के वर्षों का सबसे गंभीर संकट खड़ा कर दिया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

3 × two =

Most Popular

To Top