ब्रिटेन के विदेश मंत्री जेरेमी हंट ने ईरान को गंभीर नतीजे भुगतने के लिए दी चेतावनी। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने ब्रिटेन के तेल टैंकर स्टेना इम्पेरो को होरमुज़ बंदरगाह पर किया था ज़ब्त।ईरानी द्वारा कथित रूप से जब्त किए गए दूसरे टैंकर के ब्रिटिश मालिक ने कहा है कि उनके जहाज को अस्थायी रूप से सशस्त्र कर्मियों द्वारा कब्जे में ले लिया गया था, लेकिन अब उसे जाने की अनुमति दे दी गई है,जहाज के कप्तान के साथ फिर से संपर्क स्थापित कर लिया गया है और ईरान के सशस्त्र गार्डों ने पुष्टि की है कि ब्रिटेन का टैंकर जहाज रवाना हो चुका है और अब वह स्वतंत्र है। जहाज का चालक दल भी पूरी तरह सुरक्षित हैं यह जहाज चीन से सऊदी अरब के रास्ते पर बढ़ रहा था