संसार

श्रीलंका में हुए ईस्टर हमले के पीछे ड्रग माफिया का हाथ राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना

श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना ने कहा, श्रीलंका में ईस्टर के मौके पर हुए बम धमाकों के पीछे ड्रग माफियाओं का हाथ। राष्ट्रपति ने कहा, ड्रग तस्करों ने मादक द्रव्यों के खिलाफ जारी अभियान को नाकाम करने के लिये हमले को दिया अंजाम।श्रीलंकाई राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना ने जोर देकर कहा है कि श्रीलंका में ईस्टर के मौके पर हुए बम धमाकों के पीछे अंतरराष्ट्रीय ड्रग माफियाओं का हाथ है। मादक द्रव्यों के खिलाफ राष्ट्रव्यापी अभियान के बीच ये बयान तब आया है जब राष्ट्रपति सिरिसेना मादक द्रव्य से जुड़े अपराधों के लिये फिर से मृत्युदंड की सजा का प्रावधान करना चाहते हैं।राष्ट्रपति सिरिसेना ने नुवारा इलिया में एक कार्यक्रम में कहा कि ड्रग तस्करों ने उनकी छवि बिगाड़ने और मादक द्रव्यों के खिलाफ उनके अभियान को हतोत्साहित करने के लिये इसे अंजाम दिया। उन्होंने साथ ही ये कहा कि किसी भी देश को अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के जरिए आसानी से बर्बाद किया जा सकता है लेकिन उन्होंने साथ ही कहा कि मादक पदार्थ के अभियान के खिलाफ वे नहीं डिगेंगे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

12 − 9 =

Most Popular

To Top