अमरीकी कोष सचिव नूचिन ने फेसबुक के प्रस्तावित डिजिटल करंसी लिब्रा के खिलाफ दी चेतावनी। कहा, इसका साइबर अपराध, कर चोरी, जबरन वसूली, ड्रग्स औऱ मानव तस्करी जैसी अवैध गतिविधियों में हो सकता है इस्तेमाल।अमरीकी कोष सचिव नूचिन ने फेसबुक के प्रस्तावित डिजिटल करंसी लिब्रा के खिलाफ चेतावनी दी है। नूचिन ने कहा है कि इसका साइबर अपराध, कर चोरी, जबरन वसूली, ड्रग्स औऱ मानव तस्करी जैसी अवैध गतिविधियों में इस्तेमाल हो सकता है।एक संवाददाता सम्मेलन में नूचिन ने कहा कि मनी लेंडर्स और आतंकियों की आर्थिक मदद करने वाले लोग इसका इस्तेमाल कर सकते हैं, लिहाज़ा ये राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा हुआ एक गंभीर मुद्दा है।गौरतलब है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और अमेरिकी केन्द्रीय बैंक ने भी क्रिप्टोकरेंसी के संभावित गलत इस्तेमाल को लेकर चिंता जताई थी।