इसरो 15 जुलाई को तडके चंद्रयान का प्रक्षेपण करेगा
देश के महत्वाकांक्षी मिशन मून को पूरा करने के लिए चंद्रयान-2 तैयार है और प्रक्षेपण से पहले तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसरो 15 जुलाई को तडके चंद्रयान का प्रक्षेपण करेगा। भारत का ये मिशन चंद्रमा की सतह के अभी तक अनजान, अनछुए पहलुओं को जानने का प्रयास है। इसके साथ ही भविष्य में चंद्रमा की सतह का उपयोग करके सौर तंत्र और उसके और आगे खोज करने की दिशा में आगे जाने का प्रयास भी है। इस अभियान से भारत अपनी अंतरिक्ष तकनीकी कौशल और मानवता के प्रति अपने वचन को एक बार फिर से सिद्ध करेगा