विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर मोहाली में हुआ राज्य स्तरीय समागम
चंडीगढ़ – ‘‘राज्य की हर सरकारी संस्था में ज़रूरी दवाएँ पूरी करना और अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं देना मेरी प्राथमिक जि़म्मेदारी है। कुछ स्थानों पर सरकारी डॉक्टर प्राईवेट दुकानों से मिलने वाली महँगी दवाओं की सिफ़ारिश कर देते हैं, जो बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। डॉक्टरों का भी फज़ऱ् बनता है कि वह सरकारी अस्पताल में ही मिलने वाली दवाएँ लिखने को प्राथमिकता दें।’’ यह बात स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और श्रम मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर स्थानीय राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्था में हुए राज्य स्तरीय समागम को संबोधित करते हुए कही।स. सिद्धू ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि स्वास्थ्य सुविधाओं के मामले में पंजाब को अग्रणी राज्य बनाया जाये जिसकी प्राप्ति के लिए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह पूरी तनदेही के साथ यत्न कर रहे हैं। जनसंख्या नियंत्रण संबंधी बात करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इस मामले में पंजाब की स्थिति अन्य राज्यों की अपेक्षा काफ़ी बेहतर है। राज्य में पिछले कुछ समय के दौरान जनसंख्या बढऩे की रफ़्तार काफ़ी धीमी पड़ी है, जिसका सेहरा स्वास्थ्य विभाग के सभी मुलाजिमों खासकर ए.एन.एमज़ और आशा वर्करों को जाता है। उन्होंने कहा कि जनसंख्या का बोझ सारी धरती पर है, इसलिए अगर हम और ज़्यादा लगन और मेहनत के साथ यत्न करें तो हमारा राज्य अन्यों के लिए रोल मॉडल बन सकता है।‘परिवार नियोजन के साथ निभाओ जि़म्मेदारी, माँ और बच्चे की तंदुरुस्ती की पूरी तैयारी’ नारे का जि़क्र करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण के मैडीकल तरीकों संबंधी प्रवासी मज़दूरों को सबसे अधिक जागरूक करने की ज़रूरत है। हमारी जि़म्मेदारी बनती है कि हम उनको जनसंख्या की वृद्धि के नुकसानों संबंधी जागरूक करते हुए छोटा परिवार रखने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने अहम ऐलान करते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग में अच्छा काम करने वालों को प्रोत्साहन भी देना बनता है, इसलिए भविष्य में अच्छी कारगुज़ारी दिखाने वाले अधिकारियों और अन्य मुलाजिमों को पुरस्कार के साथ आदर देते हुए राज्य स्तर पर सम्मानित किया जायेगा। स. बलबीर सिंह सिद्धू ने कहा कि वह जानते हैं कि स्वास्थ्य विभाग में स्टाफ की कमी है और हमारे पास सीमित साधन हैं परन्तु इस सबके बावजूद लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं देना उनकी पहली प्राथमिकता है। समागम को संबोधित करते हुए पंजाब हैल्थ सिस्टमज़ कोर्पारेशन के चेयरमैन स. अमरदीप सिंह चीमा ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण के मामले में पंजाब अगली पंक्ति का राज्य है, फिर भी अभी लम्बा रास्ता तय करना है। स. चीमा ने बताया कि 11 से 24 जुलाई तक जनसंख्या नियंत्रण जागरूकता पखवाड़ा मनाया जा रहा है, जिसके दौरान हर शहर और गाँव में परिवार नियोजन के विभिन्न तरीकों संबंधी लोगों को जागरूक किया जायेगा।समागम में परिवार नियोजन संबंधी पुस्तिका भी जारी की गई। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री ने जनसंख्या नियंत्रण में प्रशंसनीय योगदान डालने वाले डॉक्टरों, एएनएमज़ और आशा वर्करों का विशेष ट्रॉफियों के साथ सम्मान किया। समागम में स्वास्थ्य मंत्री के राजनैतिक सचिव श्री हरकेश चंद शर्मा मछली कलाँ, स्वास्थ्य मंत्री के ओएसडी डा. बलविन्दर सिंह, डायरैक्टर स्वास्थ्य विभाग डा. जसपाल कौर, डायरैक्टर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डा. अवनीत कौर, डायरैक्टर एनएचएम डा. रीटा भारद्वाज, डायरैक्टर पीएचएससी डा. मीना हरदीप सिंह, सिविल सर्जन डा. मनजीत सिंह, नोडल अफ़सर डा. हंसप्रीत और डा. रुपिन्दर कौर वालिया भी मौजूद थे।