हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने कोटखाई सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने मंगलवार प्रातः शिमला ज़िला के कोटखाई में हुई सड़क दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है, जिसमें तीन व्यक्यिं की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि दो व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हुए हैं।मुख्यमंत्री ने जिला सिरमौर के राजगढ़ क्षेत्र से सम्बन्ध रखने वाले इन मृतकों की आत्माओं की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। मुख्य सचेतक एवं स्थानीय विधायक नरेन्द्र बरागटा ने भी शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। वह आज प्रातः मृतकों और घायलों के परिवारों से भी कोटखाई में मिले तथा उन्हें राज्य सरकार की ओर से हर सम्भव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

eighteen + six =

Most Popular

To Top