वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात के बाद आरबीआई गर्नवर शक्तिकांत दास ने कहा कि आगामी हफ्तों और महीनों में ब्याज दरों में कटौती का लाभ ग्राहकों तक तेजी से पहुंचेगा. विदेशों में सरकारी बांड जारी करने पर सरकार के साथ विचार-विमर्श करेगा आरबीआई.आम बजट पेश करने के बाद सोमवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रिज़र्व बैंक के केंद्रीय निदेशक मंडल के साथ बैठक की. इस बार बजट में वित्तीय क्षेत्र को लेकर तीन ऐसी घोषणाएं हैं, जिन्हें आरबीआई को लागू करना है. इसमें सबसे महत्वपूर्ण है कि एनबीएफसी को लेकर आरबीआई को ज्यादा अधिकार देने का प्रस्ताव. बोर्ड बैठक के बाद केंद्रीय बैंक ने कहा कि एनबीएफसी के नियमन को जो भी कार्य मिले हैं उनपर वे खरे उतरेंगे.आरबीआई गर्वनर शक्तिकांत दास ने कहा कि अर्थव्यवस्था में वित्तीय तरलता की कोई कमी नहीं है. ऐसे में बैंक आसानी से ब्याज दर में कमी कर सकते हैं.