पंजाब

कैप्टन अमरिन्दर सिंह द्वारा पूर्व डी.जी.पी. सुरेश अरोड़ा मुख्य सूचना आयुक्त नियुक्त

सीनियर पत्रकार आसीत् जोली की भी सूचना आयुक्त के तौर पर नियुक्ति
चंडीगढ़ – पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने सोमवार को पूर्व डी.जी.पी. सुरेश अरोड़ा को राज्य का मुख्य सूचना आयुक्त (सी.आई.सी.) और सीनियर पत्रकार आसीत् जोली को सूचना आयुक्त के तौर पर नियुक्त करने की मंज़ूरी दे दी है।मुख्यमंत्री कार्यालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि इस सम्बन्धी नोटिफिकेशन राज्य सरकार द्वारा जारी किया जा चुका है। यह बताने योग्य है कि 1982 बैच के आई.पी.एस. अधिकारी सुरेश अरोड़ा 33 वर्षों के कार्यकाल के दौरान विभिन्न जि़म्मेदारियां निभाते हुए इस साल फरवरी में सेवामुक्त हुए हैं। यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन के विद्यार्थी रहे श्री अरोड़ा का कार्यकाल शानदार रहा है। उन्होंने अप्रैल, 1987 और अगस्त, 1994 के दरमियान पटियाला, जालंधर, अमृतसर, होशियारपुर और यू.टी. चंडीगढ़ के पुलिस प्रमुख के तौर पर सेवा निभाई। इसी तरह वह सितम्बर, 1995 से जुलाई, 1998 तक मुख्यमंत्री सुरक्षा में डी.आई.जी. के तौर पर तैनात रहे और इसके बाद साल 2011 में विजीलैंस ब्यूरो के आई.जी.पी.-कम-डायरैक्टर नियुक्त हुए। श्री अरोड़ा अक्तूबर 2015 में पंजाब पुलिस के प्रमुख बने। उनके इस कार्यकाल के दौरान राज्य के सूचना आयोग द्वारा सबसे बढिय़ा ढंग से आर.टी.आई. लागू करने वाले विभाग के तौर पर पंजाब पुलिस विभाग का चयन किया गया। श्री अरोड़ा ने सैंटर फॉर गुड गवर्नेंस, हैदराबाद से आर.टी.आई.-एक्ट 2005 का ‘ऑनलाइन सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम’ भी ‘ए’ ग्रेड के साथ पास किया। चंडीगढ़ के प्रसिद्ध पत्रकार आसीत् जोली इस समय ‘इंडिया टुडे ग्रुप’ में डिप्टी एडीटर के तौर पर काम कर रहे हैं। इससे पहले वह ‘दी एशियन एज’ और ‘बी.बी.सी.’ में स्पैशल कौरसपोंडैंट के तौर पर काम कर चुके हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

seventeen − ten =

Most Popular

To Top