अफगानिस्तान में हुए कार विस्फोट में 12 लोगों की जान चली गई और अन्य 60 ज्यादा लोग घायल हुए हैं.घायलों में कई छात्र हैं, जो नजदीक ही एक स्कूल में पढ़ने आए थे. रविवार को हुए आत्मघाती हमले का निशाना गजनी स्थित खुफिया इकाई का परिसर था. तालिबान ने हमले में कई खुफिया एजेंटों के मारे जाने का दावा किया है.