केंद्रीय पर्यावरण और सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने आज तिरूपति से भाजपा के सदस्यता अभियान की शुरूआत की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि 50 साल में यह पहली बार है कि प्रधानमंत्री के रूप में किसी नेता को जनता ने दोबारा इतने भारी बहुमत से जिताया है। उन्होने कहा कि भाजपा का वोट प्रतिशत में लगातार इज़ाफा हुआ है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी और देश में पूर्ण बहुमत से चुनाव जीतने के बावजूद भाजपा के नेता और कार्यकर्त्ता पीएम मोदी के नेतृत्व में काम में जुटें हैं। जबकि विपक्षी दल अपनी हार के कारणों को ढूंढने की बजाय आरोप-प्रत्यारोप तक ही सीमित दिखाई दे रहे हैं।