पंजाब

कैप्टन अमरिन्दर सिंह राहुल के दुर्भाग्यपूर्ण ईस्तीफे के बाद कांग्रेस को बढिय़ा ढंग से ऊपर लेजाने के लिए युवा नेता के हक में

चंडीगढ़ – राहुल गांधी द्वारा कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद से दुर्भाग्यपूर्ण इस्तीफा दे देने के संदर्भ में कांग्रेस को बढिय़ा ढंग से ऊपर लेजाने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने युवा नेताओं का समर्थन किया है। देश में युवाओं की बढ़ रही जनसंख्या का जि़क्र करते हुए मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी की जगह पर किसी करिश्माई युवा नेता को लाने की कांग्रेस वर्किंग कमेटी से अपील की है जो समूचे भारत में अपनी अपील और निचले स्तर पर मौजुदगी से लोगों में उत्साह भर सके।मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल ने पार्टी को और ऊँचाईयों पर लेजाने के लिए युवा लीडरशिप को मार्ग दिखाया है। भारत युवाओं की संख्या में दुनिया में अगुआ है जिस कारण यह स्वाभाविक है कि एक युवा नेता लोगों की ख्वाहिशों को ज़्यादा प्रभावी ढंग से समझ सकता है और उनके साथ अच्छे से जुड़ सकता है। कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि पार्टी लीडरशिप में किसी भी तरह की तबदीली लाजि़मी तौर पर भारत की सामाजिक वास्तविकता से प्रतिबिंबित होनी चाहिए जिसकी 65 प्रतिशत जनसंख्या 35 वर्ष की आयु से कम है।
कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि राहुल का अपने इस्तीफे पर अड़े रहने का फ़ैसला बहुत ज़्यादा निराशाजनक है और यह पार्टी के लिए बहुत नुकसानदेय है। इस स्थिति में से सिफऱ् किसी अन्य गतिशील युवा नेता के अधीन ही उभरा जा सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस सबसे अधिक पुरानी पार्टी को सिफऱ् एक युवा नेता ही पुनर्जीवित कर सकता है। उन्होंने राहुल द्वारा पैदा किए गए जोश और उत्साह को जारी रखने की कांग्रेस लीडरशिप से अपील की है। कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने आज यहाँ जारी एक बयान में कहा है कि पार्टी के कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए कांग्रेस को युवा नेता की ज़रूरत है जो एक बार फिर पार्टी को देश की एकमात्र पंसदीदा पार्टी बना सके। उन्होंने कहा कि पार्टी की लीडरशिप देश की इच्छाओं को अपनी सोच और दूरदर्शिता में शामिल करके ही पार्टी के पुनर्निमाण को प्रतीबिंबित कर सकती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दूरदर्शी सोच रखने वाला युवा नेता ही भारत की बहुसंख्यक युवा जनसंख्या को बढिय़ा ढंग से एक माला में पिरो सकता है और पार्टी में नयी सोच भर सकता है। उन्होंने कहा कि सत्ताधारी भाजपा की विभाजनकारी और प्रतिगामी नीतियों से देश को बाहर निकालने की बहुत ज़्यादा ज़रूरत है। कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि पार्टी की बुज़ुर्ग लीडरशिप के मार्गदर्शन में दूरदर्शिता और आधुनिक सोच वाला एक युवा नेता ही नये भारत के जन्म के लिए रास्ता तैयार कर सकता है जोकि ज़्यादा गतिशील, जोशीला और प्रगतिशील हो। उन्होंने कहा कि पुरानों को नयों के लिए रास्ता छोडऩे का समय आ गया है। इसके बिना कांग्रेस मौजूदा दौर में पेश चुनौतियों से प्रभावी ढंग से निपट नहीं सकती।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

twelve + six =

Most Popular

To Top