पंजाब

ब्रह्म मोहिन्द्रा द्वारा 20 नए फायर टैंडरों को हरी झंडी: कुल संख्या 206 तक पहुंची

800 फायर कर्मियों की भर्ती जल्द होगी-ब्रह्म मोहिन्द्रा
चंडीगढ़ – सथानीय निकाय मंत्री श्री ब्रह्म मोहिन्द्रा द्वारा राज्य में फायर सेवाओं को और मज़बूती प्रदान करते हुए 20 नए फायर टैंडरों को शामिल किया गया। आज यहाँ सैक्टर-35 स्थित पंजाब म्युंसिपल भवन में श्री मोहिन्द्रा ने इन नए 20 फायर टैंडरों को हरी झंडी दी। स्थानीय निकाय मंत्री ने कहा कि शहर/कस्बा निवासियों की माँग, स्थानीय जनसंख्या और स्थानीय उद्योग की ज़रूरतों के मुताबिक इन नए 20 फायर टैंडरों को शहर/कस्बे अलॉट किये जाएंगे। उन्होंने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को ध्यान में रखते हुए सुलतानपुर लोधी के लिए विशेष तौर पर फायर टैंडर भेजा गया है। फायर सेवाओं के लिए इससे पहले 186 फायर टैंडर मौजूद थे और आज नए शामिल किये गए 20 फायर टैंडरों को मिलाकर कुल संख्या 206 हो गई।श्री मोहिन्द्रा ने कहा कि राज्य में आग लगने की घटनाओं से निपटने के लिए फायर सेवाओं को मज़बूत करने के लिए 800 नए फायर कर्मियों की भर्ती जल्द की जा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य के निवासियों को फायर सेफ्टी सम्बन्धी बड़ी राहत देते हुए फ़ैसला लिया गया है कि अब किसी भी इमारत के लिए फायर सेफ्टी संबंधी अनापत्ति प्रमाण पत्र (एन.ओ.सी.) हासिल करने के लिए किसी कार्यालय जाने की ज़रूरत नहीं, बल्कि यह सर्टिफिकेट ऑनलाइन हासिल किया जा सकता है।स्थानीय निकाय मंत्री ने इस मौके पर राज्य के निवासियों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी बड़ी सभा वाली जगह जैसे कि मल्टीप्लेक्स, मैरिज पैलेस, कोचिंग सैंटर, शैक्षिक संस्थाओं या उद्योग आदि में नेशनल बिल्डिंग कोड (एन.बी.सी.) के दिशा-निर्देशों का हर हाल में पालन यकीनी बनाया जाये। उन्होंने कहा कि इनके पालन के लिए विभाग द्वारा उनको एक महीने का समय दिया गया है और उसके बाद किसी किस्म की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और एन.बी.सी. का पालन न करने वालों के खि़लाफ़ कार्यवाही होगी। इस मौके पर डायरैक्टर स्थानीय निकाय श्री करनेश शर्मा और विभाग के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

three + twelve =

Most Popular

To Top