भारत

राहुल गांधी को मानहानि मामले में मिली जमानत

मुबंई अदालत से राहुल गांधी को मानहानि मामले में जमानत मिल गई है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ कार्यकर्ता ने त्रकार गौरी लंकेश की हत्या के मामले में स्वंय सेवक संघ के कार्यकर्ता का नाम जोड़ने को लेकर गांधी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया था।राहुल गांधी ने मुंबई की अदालत में मानहानि के मामले में खुद को निर्दोष बताया। अदालत ने राहुल गांधी को 15,000 रुपये के मुचलके पर जमानत दे दी। कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफे की घोषणा के बाद वे मुंबई पहुंचे। कांग्रेस नेता राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के एक कार्यकर्ता द्वारा दायर मानहानि के मुक़दमें का सामना कर रहे हैं। पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या के मामले में स्वंय सेवक संघ के कार्यकर्ता का नाम जोड़ने को लेकर गांधी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

two + twenty =

Most Popular

To Top