कार्पोरेशन ने सहकारिता मंत्री रंधावा को रिटेल आऊटलैट स्थापित करने के लिए लैटर ऑफ इंटैंट सौंपा
चंडीगढ़ – सहकारिता विभाग द्वारा सहकारी संस्थानों की खाली पड़ी ज़मीन पर इंडियन ऑयल कार्पोरेशन (आई.ओ.सी.) के रिटेल आऊटलैट स्थापित करने हेतु समझौते के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए आई.ओ.सी. द्वारा सहकारी चीनी मिल मोरिंडा में स्थापित किये जाने वाले रिटेल आऊटलैट के लिए आज सहकारिता मंत्री स. सुखजिन्दर सिंह रंधावा को लैटर ऑफ इंटैंट सौंपा गया।सहकारिता मंत्री स. सुखजिन्दर सिंह रंधावा ने आई.ओ.सी. द्वारा मोरिंडा सहकारी चीनी मिल में रिटेल आऊटलैट स्थापित करने के लिए की गई समयबद्ध कार्यवाही की प्रशंसा करते हुए आशा जताई कि कार्पोरेशन के अधिकारी बाकीस्थानों पर भी रिटेल आऊटलैट स्थापित करने हेतु समयबद्ध तरीके से कार्यवाही पूरी करेंगे। उन्होंने कहा कि आई.ओ.सी. द्वारा सहकारी संस्थानों में रिटेल आऊटलैट स्थापित करने के लिए किये जा रहे निवेश से न केवल सहकारी संस्थानों को वित्तीय तौर पर लाभ होगा बल्कि इससे रोजग़ार के अतिरिक्त अवसर भी पैदा होंगे जिससे पंजाब सरकार द्वारा शुरू किए घर -घर रोजग़ार अभियान को भी बढ़ावा मिलेगा।इंडियन ऑयल कार्पोरेशन के जनरल मैनेजर (रिटेल सैल) श्री अमरेंद्र कुमार ने लैटर ऑफ इंटैंट सौंपते हुए सहकारिता मंत्री का धन्यवाद करते हुए बताया कि पंजाब देश का पहला राज्य बन गया है जिसने सहकारिता विभाग के द्वारा रिटेल आऊटलैट स्थापित करने सम्बन्धी किसी कंपनी के साथ एम.ओ.यू. सहीबद्ध करने का कदम उठाया है।इस अवसर पर विधायक श्री संगत सिंह गिलजिया, शूगरफैड के प्रशासनिक निदेशक श्री दविंदर सिंह, जनरल मैनेजर श्री हरबक्श सिंह, इंडियन ऑयल कार्पोरेशन के डिप्टी जनरल मैनेजर श्री तहशीन रियाज़ और श्री सचिन शर्मा भी उपस्थित थे।