पंजाब

हर गाँव में 550 पौधे लगाने का काम 30 सितम्बर तक मुकम्मल करने का लक्ष्य-साधु सिंह धर्मसोत

पौधों के रख-रखाव को यकीनी बनाने के लिए ‘वन मित्र’ लगाए जाएंगे

चंडीगढ़ – पंजाब सरकार द्वारा श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित राज्य के हर गाँव में 550 पौधे लगाने का कार्य 30 सितम्बर, 2019 तक मुकम्मल करने का लक्ष्य निश्चित किया गया है। इस योजना के अंतर्गत अब तक 1913 गाँवों में 550-550 पौधे लगाए जा चुके हैं जबकि 4345 गाँवों में पौधे लगाने के लिए गढ्ढे खोदने का कार्य मुकम्मल कर लिया गया है।पंजाब के वन मंत्री स. साधु सिंह धर्मसोत ने यह जानकारी देते हुए बताया कि वन विभाग द्वारा नरेगा स्कीम के अंतर्गत पौधे लगाने का काम पूरा किया जायेगा, जबकि पौधों के रख-रखाव की जि़म्मेदारी ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग की होगी। उन्होंने बताया कि ‘पंजाब मैंटेनैंस मॉडल’ के अंतर्गत ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग द्वारा सम्बन्धित गाँव में ‘वन मित्र’ घोषित किये जाएंगे, जो कि पौधों का रख-रखाव करेंगे। उन्होंने बताया कि 200 पौधों के लिए 2 घरों को ‘वन मित्र’ बनाया जायेगा, दोनों घरों को प्रति महीना 1920-1920 रुपए पौधों की रख-रखाव के लिए दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा 200 पौधों का रख-रखाव करने के लिए प्रति वर्ष 49,276 रुपए खर्च किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पौधों की संभाल 5 वर्ष तक की जायेगी।स. धर्मसोत ने बताया कि श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह द्वारा ‘आई हरियाली 550 मोबाइल एप्लीकेशन’ लांच की गई है जिससे राज्य के लोग अपनी नज़दीकी नर्सरी से ऑनलाइन मुफ़्त पौधे प्राप्त कर सकें। उन्होंने बताया कि अब तक इस एप्लीकेशन को 96,277 लोगों द्वारा डाऊनलोड करके 30,000 से अधिक ऑर्डर बुक्क किये गए हैं, जिसके अंतर्गत 75,885 पौधे संबंधित लोगों को मुहैया करवाए जा चुके हैं।स. धर्मसोत ने बताया कि राज्य भर में पौधे लगाने की मुहिमों का उद्देश्य जहाँ लोगों को साफ़-सुथरा वातावरण मुहैया करवाना है, वहीं लोगों को वातावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना भी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पौधे लगाने के बहुमूल्य कार्य में लोगों के सम्मिलन को यकीनी बनाने के प्रति भी वचनबद्ध है ताकि लगाए जाने के बाद पौधों का रख-रखाव भी किया जा सके।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

eleven + 15 =

Most Popular

To Top