प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान के ओसाका में जी 20 सम्मेलन की सफल बैठक के बाद स्वदेश लौटे , तीन दिवसीय दौरे में प्रधानमंत्री ने 20 से भी ज्यादा बैठकों में हिस्सा लिया।जापान के ओसाका में जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी स्वदेश लौट आए हैं। पीएम मोदी की ये यात्रा काफी सफल मानी जा रही है। तीन दिवसीय दौरे में प्रधानमंत्री ने 20 से भी ज्यादा बैठकों में लिया हिस्सा जिसमें जी-20 सम्मेलन के साथ 9 द्विपक्षीय, सम्मेलन से इतर 8 बैठक, 2 त्रिपक्षीय, जी-20 सम्मेलन की एक बहुपक्षीय बैठक शामिल है।