स्पोर्टस साईंस, फिटनेस, मनोवैज्ञानिक तकनीक के प्रशिक्षण पर दिया जायेगा ज़ोर-राणा सोढी
लंदन – पंजाब के खेल और प्रवासी भारतीय मामलों संबंधी मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी द्वारा लंदन स्थित हाऊस ऑफ लार्डज़ में दो बार के ओलम्पिक स्वर्ण पदक विजेता और प्रसिद्ध खेल प्रशासक लॉर्ड सिबैस्टियन के साथ मुलाकात की गई। इस मुलाकात में पटियाला में प्रस्तावित खेल यूनिवर्सिटी को सुचारू ढंग से चलाने और प्रबंधन सम्बन्धी विभिन्न तकनीकी नुक्तों संबंधी विस्तार पहले विचार-विमर्श किया गया। लॉर्ड द्वारा पंजाब के खेल मंत्री को इस यूनिवर्सिटी की स्थापना के लिए हर तरह का सहयोग देने का विश्वास दिलाया गया।लॉर्ड सिबैस्टियन जो खेल के क्षेत्र में विश्व की अग्रणी संस्था लफबोरोफ यूनिवर्सिटी के चांसलर भी हैं, के साथ इस मुलाकात में राणा सोढी ने पटियाला में बन रही खेल यूनिवर्सिटी में स्थापित किये जाने वाले बुनियादी खेल ढांचे और स्पोर्टस साईंस से सम्बन्धित विषयों संबंधी खुल कर विचार-विमर्श किया। विचारे गए मुद्दों में इस खेल यूनिवर्सिटी के लिए स्पोर्टस साईंस की महारत रखने वाले प्रशिक्षकों की नियुक्ति, खिलाडिय़ों को अपने खेल जीवन के दौरान लगने वाली चोटों से बचाव और रिकवरी, खिलाडिय़ों में फिटनेस का स्तर बरकरार रखने के लिए कोचिंग तकनीकों और विश्व स्तरीय अहम मुकाबलों के लिए खिलाडिय़ों और प्रशिक्षकों को मनोवैज्ञानिक तौर पर तैयार करना आदि शामिल थे।राणा सोढी ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह द्वारा राज्य को खेल क्षेत्र और खेल विज्ञान में अग्रणी राज्य बनाने के लिए पटियाला में खेल यूनिवर्सिटी बनाने का फ़ैसला किया गया है जिसको सफल बनाने के लिए वह इसके प्रबंधन और स्पोर्टस साईंस के माहिरों के साथ मुलाकात कर रहे हैं। इसी के अंतर्गत लॉर्ड सिबैस्टियन के साथ मुलाकात बेहद लाभप्रद रही। इस मीटिंग के दौरान हासिल हुआ तजुर्बा खेल यूनिवर्सिटी की स्थापना में अहम भूमिका निभाएगा।लॉर्ड कोअ ने 1980 के मॉस्को और 1984 के लांस एंजल्स ओलम्पिक खेल में 1500 मीटर दौड़ में कुल दो स्वर्ण पदक और 800 मीटर में दो रजत पदक जीते थे। 8 बार आऊटडोर और तीन बार इंडोर खेल में विश्व रिकॉर्ड होल्डर लॉर्ड कोअ के यत्नों सदका लंदन को 2012 की ओलम्पिक खेल की मेज़बानी मिली थी और फिर वह ओलम्पिक खेल की प्रशासकीय कमेटी के चेयरमैन भी बने थे। लॉर्ड को इस समय पर इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ एथलैटिक्स फेडरेशन (आई.ए.ए.एफ.) के प्रधान और ब्रिटिश ओलम्पिक एसोसिएशन के चेयरमैन भी हैं।