भारत

अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात

भारत के दौरे पर आए अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात, पीएम ने व्यापार- अर्थव्यवस्था, ऊर्जा, रक्षा, आतंकवाद के विरूद्ध लड़ाई के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की व्यक्त, दोनों देशों के विदेश मंत्री ने आपसी हितों से जुड़े मुद्दों पर की बातचीत.अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो भारत दौरे पर हैं। पोंपियो ने बुधवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान पीएम मोदी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। दोनों नेताओं के बीच कई अहम मुद्दों समेत भारत और अमेरिका के बीच रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के लिए द्विपक्षीय संबंधों के तमाम पहलुओं पर चर्चा हुई।इसके बाद माइक पॉम्पियो ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से मुलाकात की, अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव और भारत-अमेरिका के विकसित हो रहे व्यापारिक संबंधों के बीच ये मुलाकात काफी अहम थी। बाद में अमेरिकी विदेश मंत्री पॉम्पियो और भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर के बीच प्रतिनिधि मंडल स्तर की बातचीत हुई। दोनों नेताओं ने भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के तौर-तरीकों पर चर्चा की।इस बातचीत के बाद विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि ऊर्जा, व्यापार, आपसी संपर्क, अफगानिस्तान, खाड़ी और आतंकवाद पर चर्चा हुई। वहीं अमेरिकी विदेश मंत्री पॉम्पियो ने कहा कि भारत और अमेरिका दो बड़ी अर्थव्यवस्था हैं और दोनों मिलकर बड़े काम कर सकते हैं. बुधवार शाम को पॉम्पियो ने भारत-अमेरिका संबंधों पर एक आयोजन को भी संबोधित किया । इस मौके पर पॉम्पियो ने आतंकवाद को बड़ी समस्या बताया।दरअसल माइक पॉम्पियो मंगलवार देर शाम दिल्ली पहुंचे, और अमेरिकी विदेश मंत्री की इस यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के बीच संबंधों को नई ऊंचाई पर ले जाना है ।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

three + thirteen =

Most Popular

To Top