भारत

‘एक देश एक चुनाव’ समय की मांग: पीएम

राष्ट्रपति के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर राज्यसभा में प्रधानमंत्री ने दिया जवाब, ‘एक देश एक चुनाव’ को बताया समय की मांग। कहा- जीत और हार भी नहीं पचा पाती है कांग्रेस।संसद में 17वीं लोकसभा का पहला सत्र चल रहा है और इस दौरान आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में अपनी बात रखी। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब देते हुए प्रधानमंत्री ने 2019 की चुनावी जीत पर देश की जनता का आभार जताया और कहा कि 2019 का चुनाव एक प्रकार से दलों से परे देश की जनता लड़ रही थी। जनता खुद सरकार के कामों की बात लोगों तक पहुंचाती थी। पीएम ने सदन में कांग्रेस के उस बयान की निंदा की जिसमें ये कहा गया कि 2019 के चुनाव में देश चुनाव हार गया। प्रधानमंत्री ने इसे लोकतंत्र और जनता का अपमान करार दिया। प्रधानमंत्री ने राज्यसभा में ईवीएम का भी जिक्र किया और कहा कि ईवीएम में गड़बड़ी का हल्ला करने वाले लोग चुनाव आयोग की चुनौती क्यों नहीं स्वीकार करते!पीएम ने कहा कि एक देश एक चुनाव अब समय की मांग है और कांग्रेस इस मुद्दे पर चर्चा करे। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में सुधार जरूरी है। पीएम ने झारखंड में हुई मॉब लिंचिंग की घटना पर सदन में दुख जताया और कहा कि ये सभ्य समाज की परिकल्पना से अलग है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

seventeen − seventeen =

Most Popular

To Top