बॉम्बे हाई कोर्ट को पंजाब नेशनल बैंक में करोड़ों रुपये के घोटाले के मुख्य आरोपी फरार हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी की वर्तमान स्वास्थ्य स्थिति पर विशेषज्ञों की एक टीम रिपोर्ट देगी।कोर्ट ने यह रिपोर्ट इसलिए मांगी है ताकि यह पता लगाया जा सके कि चोकसी हवाई यात्रा के लिए फिट है या नहीं। साथ ही कोर्ट ने चोकसी के वकीलों से सोमवार तक अपनी नवीनतम चिकित्सा रिपोर्ट टीम को प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। इसके बाद टीम 9 जुलाई को अपनी रिपोर्ट को अदालत में दायर करेगी। इस मामले की अगली सुनवाई 10 जुलाई को होगी ED ने मुंबई कोर्ट के समक्ष कहा कि चोकसी को एंटीगुआ से भारत लाने के लिए वह मेडिकल एक्सपर्ट के साथ एयर एंबुलेंस उपलब्ध कराने को तैयार है। भारत में उसके इलाज की समुचित व्यवस्था भी की जाएगी। बता दें कि चोकसी ने अदालत से गुहार लगाई थी कि ED द्वारा अदालत में दायर उस आवेदन को खारिज किया जाए जिसमें उसे एक भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित करने की मांग की गई है।