खेल

हॉकी चंडीगढ़ ने अंतरराष्ट्रीय ओलम्पिक दिवस मनाया

ओलम्पिक खेल ने विश्व शान्ति और सद्भावना स्थापित करने में अहम भूमिका निभाई: ओ.पी सोनी
चंडीगढ़, 23 जून:कैबिनेट मंत्री ओ.पी सोनी ने कहा कि मानवीय इतिहास में ओलम्पिक खेल ने वैश्विक शान्ति और सद्भावना स्थापित करने में अहम भूमिका अदा की है। श्री सोनी 23 जून,1894 को शुरू हुई ‘मॉडर्न ओलम्पिक गेम्ज़’ की याद में करवाए गए समारोह के उद्घाटन के बाद सैक्टर -42 के हॉकी स्टेडियम में हुए जलसे को संबोधित कर रहे थे।इस अवसर पर श्री सोनी ने सभी खेल प्रेमियों और प्रोमोटरों को बधाई दी। उन्होंने हॉकी चंडीगढ़ को वित्तीय सहायता के तौर पर 5 लाख रुपए देने का ऐलान भी किया।इस दौरान बोलते हुए डा. चंद्र शेखर, पूर्व डी.जी.पी,पंजाब और प्रधान, हॉकी चंडीगढ़ ने बताया कि हज़ारों नौजवानों और बुज़ुर्गों ने खेल प्रतियोगिताओं, प्रदर्शनियों, संगीत और शैक्षिक सेमीनारों में बढ़-चढक़र हिस्सा लिया। विश्व भर में ओलम्पिक दिवस सम्बन्धी ज़्यादातर गतिविधियों का संचालन राष्ट्रीय ओलम्पिक समितियों की तरफ से ही किया जाता है। इसका मुख्य लक्ष्य खेल में लोगों की भागीदारी को बढ़ाना है न कि आयु, लिंग या जिस्मानी योग्यता की ओर ध्यान देना जिससे अधिक से अधिक लोग खेल के प्रति सक्रिय और सचेत हो सकें। इस दौरान दो हॉकी प्रदर्शनी मैच भी खेले गए। पहला मैच लड़कियों में पंजाब यूनिवर्सिटी और सरकारी मॉडल हाई स्कूल सैक्टर -11, चंडीगढ़ के बीच खेला गया और दूसरा मैच लडक़ों में श्री गुरु गोबिन्द सिंह खालसा कॉलेज, सैक्टर -26, चंडीगढ़ और चंडीगढ़ हॉकी अकैडमी चंडीगढ़ के बीच खेला गया।पहले मैच में पंजाब यूनिवर्सिटी की टीम ने 5-0 के साथ जीत दर्ज की जबकि दूसरे मैच में श्री गुरु गोबिन्द सिंह खालसा कॉलेज की टीम 2-0 के साथ विजेता रही।
इस अवसर पर श्री सोनी ने 9वीं हॉकी इंडिया सीनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप 2019 में रजत पदक जीतने वाली सीनियर हॉकी खिलाडिय़ों और हॉकी इंडिया द्वारा आयोजित किये गए जूनियर राष्ट्रीय कैंप के लिए चुने गए चंडीगढ़ के हॉकी खिलाडिय़ों जिनमें संजय, मनिन्दर सिंह, अमनदीप, सुखमन सिंह और अर्शदीप सिंह शामिल हैं, का सम्मान भी किया। इनमें से 3 खिलाड़ी संजय, मनिन्दर सिंह, अमनदीप स्पेन में खेले जा रहे 8 देशों के हॉकी टूर्नामैंट में भारत की जूनियर हॉकी टीम में खेल रहे हैं।
इस दौरान तेजदीप सिंह, डायरैक्टर, खेल, चंडीगढ़, अनुपम गुप्ता, डायरेक्ट, जीबीपी ग्रुप और बी.के भारद्वाज मौजूद थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

13 − 5 =

Most Popular

To Top