खेल

वेस्टइंडीज़ के सामने होगी न्यूज़ीलैंड की चुनौती

विश्व कप में आज शाम वेस्टइंडीज़ का सामना शानदार फार्म में चल रही न्यूज़ीलैंड के साथ होगा। न्यूज़ीलैंड की टीम ने एक तरफ जहां अंतिम चार में अपना स्थान लगभग पक्का कर लिया है वही वेस्टइंडीज़ को अगर सेमीफाइनल की रेस में बने रहना है तो उन्हे हरहाल में इस मुकाबले को जीतना होगा। कैरेबियाई टीम 5 मैचो में एक जीत और 3 हार के साथ 7वें स्थान पर बनी हुई है।विश्व कप में शनिवार के दूसरे मुकाबले में अब तक एक भी मुकाबला नही गवांने वाली न्यूज़ीलैंड क सामना वेस्टइंडीज़ के साथ मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में खेला जाएगा। वेस्टइंडीज की टीम शुरू में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद निरंतरता कायम रखने में नाकाम रही और अब बेहतरीन फार्म में चल रहे न्यूजीलैंड के खिलाफ शनिवार को होने वाला विश्व कप मैच उसके लिये करो या मरो जैसा बन गया है। वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को सात विकेट से हराकर अपने विश्व कप अभियान का शानदार आगाज किया था लेकिन इसके बाद कैरेबियाई टीम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पायी । उसे आस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और बांग्लादेश से हार का सामना करना पड़ा जबकि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उसका मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था। टीम अभी दस टीमों के बीच तीन अंक के साथ सातवें स्थान पर है । ऐसे में सेमीफाइनल की उम्मीदों को बनाए रखने के लिये उसे अब सभी मैचों में जीत दर्ज करनी होगी। बांग्लादेश के खिलाफ वेस्टइंडीज को बड़े स्कोर के बावजूद हार का सामना करना पड़ा था। उसने आठ विकेट पर 321 रन का स्कोर बनाया लेकिन बांग्लादेश ने आसानी से 41.3 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर दिया। टीम के सबसे अनुभवी बल्लेबाजी क्रिस गेल की खराब फार्म टीम के लिए सबसे बड़ी समस्या बना हुआ है। गेल को छोड़कर वेस्टइंडीज के अन्य बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया है । बल्लेबाजी में भी इविन लुईस, शाई होप, शिमरोन हेटमेयर और कप्तान जैसन होल्डर ने जिम्मा संभाल रखा है । हालाकी टीम के गेंदबाजों ने अब तक निराशाजनक खेल दिखाया है।टीम को अगर जीत दर्ज करनी है तो शेल्डन कोटरेल, शैनन गैब्रियल और ओशेन थामस को अच्छा प्रदर्शन करना होगा। दूसरी तरफ न्यूज़ीलैंड की टीम ने प्रतयोगिता में अब तक एक भी मुकाबला नही गवांया है। टीम ने खेल के हरक्षेत्र में शानदार प्रदर्शन किया है। कीवी टीम ने अब तक श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका को हराया लेकिन उसकी असली परीक्षा अब होगी। उसे वेस्टइंडीज के बाद पाकिस्तान, आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड का सामना करना है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पिछले मैच में उसकी टीम 242 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए एक समय खराब स्थिती में होने के बावजूद कप्तान केन विलियमसन के नाबाद 106 रन की पारी की मदद से जीत दर्ज करने में सफल रही। इस मुकाबले में कोलिन डि ग्रैंडहोम ने भी अर्धशतक लगाकार निचले क्रम में टीम की गहराई के संकेत दिए थे। आगे के बड़े मैचों को देखते हुए विलियमसन अपने अन्य साथियों मार्टिन गुप्टिल, कोलिन मुनरो, रोस टेलर और टॉम लैथम से भी अच्छे स्कोर की उम्मीद करेंगे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

8 + eighteen =

Most Popular

To Top