विश्व कप में आज के मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूज़ीलैंड के सामने 49 ओवर में जीत के लिए 242 रन का लक्ष्य रखा
इससे पहले बारिश के कारण मैच देर से शुरु हुआ और इसे 49-49 ओवर का कर दिया गया । टॉस हार कर पहले बल्ले बाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत खराब रही। क्विंटन डिकॉक को 5 रन पर ट्रेंट बोल्ट ने बोल्ड कर न्यूज़ीलैंड को पहली सफलता दिलाई। फैफ डु प्लेसि के साथ मिलकर हाशिम अमला ने दूसरे विकेट के लिए 50 रन जोड़े। ड प्लेसि को 23 रन पर फर्गुसन ने बोल्ड कर दिया। हाशिम आमला अपना अर्धशतक पूरा करने में कामयाब रहे । हालाकी वो 55 रन पर सैंटनर की गेंद पर बोल्ड हो गए। मार्करम चौथे विकेट के रूप में 38 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद आए डेविड मिलर के साथ मलकर वैन डार दुसें ने अफ्रीकी पारी को संभाला और स्कोर को 200 के पार पहुंचाया । मिलर 36 रन बनाकर आउट हुए। फेलुक्वायो बगैर कोी रन बनाए फर्ग्युसन का तीसरा शिकार बने। दूसरे छोर पर वैन डार दुसें ने अर्धशतकीय पारी खेलते हुए टीम का स्कोर 49 ओवर में 6 विकेट पर 241 रन तक पहंचाया। वैन डार ने नाबाद 67 रन की पारी खेली।